Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पैसों की मांग की कोशिश :- जिला प्रशासन ने किया अलर्ट, ऐसे किसी भी मैसेज या कॉल की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर सेल को देने की अपील

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला  – नारायणपुर

 

*कलेक्टर के नाम से फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर पैसों की मांग की कोशिश*

*जिला प्रशासन ने किया अलर्ट, ऐसे किसी भी मैसेज या कॉल की जानकारी तुरंत पुलिस या साइबर सेल को देने की अपील*

नारायणपुर, 29 जनवरी 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन के नाम से किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट बनाकर आम नागरिकों और अधिकारियों से पैसे की मांग किए जाने का मामला सामने आया है। जिला प्रशासन ने इसे गंभीरता से लेते हुए सभी से सतर्क रहने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार फर्जी व्यक्ति मोबाइल नंबर +84 562679691 के माध्यम से कलेक्टर के नाम का दुरुपयोग कर पैसों की मांग कर रहा है। संबंधित बैंक खाते में दर्ज नाम मो. शवीर बताया गया है, जिसका अकाउंट नंबर 27110100044055 तथा IFSC कोड BARBOBLYHAR है।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कलेक्टर नम्रता जैन द्वारा इस प्रकार की कोई भी व्यक्तिगत धन मांग नहीं की गई है। यह पूरी तरह साइबर ठगी का मामला है। नागरिकों से अपील की गई है कि ऐसे किसी भी कॉल या मैसेज पर विश्वास न करें और न ही किसी प्रकार का लेन-देन करें।

प्रशासन ने यह भी कहा है कि यदि किसी को इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो तत्काल स्थानीय पुलिस या साइबर सेल को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। जिला प्रशासन ने आमजन से सतर्क रहने और इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने का आग्रह किया है।

🟦 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!