Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

*नक्सलियों के गढ़ में फहराया तिरंगा* :- *अबूझमाड़ डोडीमरका में गणतंत्र दिवस हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया*

🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला -नारायणपुर

*नक्सलियों के गढ़ में फहराया तिरंगा* :- *अबूझमाड़ डोडीमरका में गणतंत्र दिवस हर्षो-उल्लास के साथ मनाया गया*

🇮🇳 गणतंत्र दिवस समारोह –
44वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के कंपनी बेस डोडीमरका (जिला नारायणपुर) में दिनांक 26.01.2026 को गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।
इस अवसर पर स्थानीय जनजातीय युवाओं एवं आसपास के ग्रामीणों ने जवानों के साथ सक्रिय सहभागिता की तथा बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। समारोह के दौरान जनजातीय युवाओं द्वारा प्रस्तुत पारंपरिक आदिवासी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति ने कार्यक्रम को विशिष्ट सांस्कृतिक गरिमा प्रदान की।
उल्लेखनीय है कि नवंबर 2025 में 44वीं वाहिनी के कंपनी ऑपरेटिंग बेस डोडीमरका स्थापना के पश्चात् से ही संवाद एवं जनसंपर्क श्रृंखला के अंतर्गत स्थानीय समुदाय के साथ निरंतर समन्वय स्थापित किया जा रहा है। इसी क्रम में आयोजित इस गणतंत्र दिवस समारोह में आसपास के गाँवों के जनजातीय युवाओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी से आईटीबीपी एवं स्थानीय जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग की भावना और अधिक सुदृढ़ हुई।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!