Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

बालक उमावि में तृतीय पालक-शिक्षक बैठक आयोजित

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

• बालक उमावि में तृतीय पालक-शिक्षक बैठक आयोजित

नारायणपुर, 22 जनवरी 2026

बालक उमावि में आज दिनांक 21 जनवरी 2026 को पालक-शिक्षक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, उपस्थिति, अनुशासन एवं सर्वांगीण विकास पर पालकों से संवाद करना रहा।
कार्यक्रम में मोनिका ठाकुर (उपसंचालक कृषि), प्राचार्य मनोज बागड़े, शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा, समिति सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी एवं राजकुमारी देवांगन, पालकगण एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान मोनिका ठाकुर (उपसंचालक कृषि) ने सर्वप्रथम उपस्थित पालकों को संबोधित करते हुए बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शिक्षा में निरंतर सहयोग एवं मार्गदर्शन देने की बात कही। इसके उपरांत प्राचार्य महोदय द्वारा विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति, अर्धवार्षिक परीक्षा परिणाम, तथा आगामी वार्षिक परीक्षा की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही विद्यार्थियों के उपचारात्मक शिक्षण को प्रभावी बनाने हेतु पालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा ने बच्चों को आगामी परीक्षा के लिए प्रेरित करते हुए नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और अनुशासन बनाए रखने का संदेश दिया। वहीं समिति सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी ने पालकों से चर्चा कर बच्चों की शिक्षा में पालकों की भूमिका तथा विद्यालय से निरंतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
इसके अतिरिक्त अपार आईडी, एम.बी.यू., आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, तथा जन्म प्रमाणपत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों की उपयोगिता एवं अनिवार्यता की जानकारी भी पालकों को दी गई।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!