Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

अबूझमाड़ महोत्सव के तहत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता और पीस मार्च का आयोजन :- अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पाँचवें संस्करण के प्रचार के लिए नारायणपुर में हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

अबूझमाड़ महोत्सव के तहत वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता और पीस मार्च का आयोजन

अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पाँचवें संस्करण के प्रचार के लिए नारायणपुर में हुए जनजागरूकता कार्यक्रम

शांति, सामाजिक सद्भाव और एकजुटता का संदेश देने बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

नारायणपुर, 18 जनवरी 2026 // कलेक्टर नम्रता जैन के मार्गदर्शन में माड़ महोत्सव के अंतर्गत अबूझमाड़ महोत्सव–अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के पाँचवें संस्करण के प्रचार-प्रसार को लेकर शनिवार को बालक हाई स्कूल मैदान, नारायणपुर में विविध जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कार्यक्रमों की श्रृंखला में प्रातः 7 बजे से वॉल पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें प्रतिभागियों ने रंगों के माध्यम से शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता का संदेश उकेरा। इसके पश्चात प्रातः 8 बजे से पीस मार्च निकाला गया। मार्च का निर्धारित मार्ग क्रीड़ा परिसर रोड से प्रारंभ होकर माहका चौक, रामकृष्ण आश्रम, सोनपुर रोड और बखरुपारा होते हुए यू-टर्न लेकर पुराना बस स्टैंड के माध्यम से पुनः प्रारंभिक स्थल तक रहा।

इन आयोजनों का मुख्य उद्देश्य अबूझमाड़ पीस हाफ मैराथन के प्रति आमजन में जागरूकता बढ़ाना तथा शांति, एकजुटता और सामाजिक सद्भाव का संदेश जन-जन तक पहुँचाना रहा।

कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, अधिकारी-कर्मचारी, पत्रकार, गणमान्य नागरिक, स्कूल एवं कॉलेज के शिक्षक-शिक्षिकाएं, विद्यार्थी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सहभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आयोजन को सफल बनाया और शांति व सकारात्मक सामाजिक संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!