Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित

🟦 रिपोर्टर  -डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

*सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने भूतपूर्व सैनिकों को किया सम्मानित*

🟪 आज दिनांक 14-01-2026 को सशस्त्र बल पूर्व सैनिक दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्री रोबिनसन गुड़िया ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय नारायणपुर में कार्यक्रम आयोजित कर जिला नारायणपुर के भूतपूर्व सैनिकों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया।

🟪 कार्यक्रम में सेवानिवृत्त सूबेदार श्री शैलेन्द्र कुमार चंदेल को वर्ष 1993 से वर्ष 2023 तक लद्दाख, पानागढ़ और ऊधमपुर जैसे आतंकवाद प्रभावित और सीमांत क्षेत्र मे तैनाती के लिए तथा सेवानिवृत्त सिपाही श्री अशोक शोरी को वर्ष 2003 से वर्ष 2022 तक कच्छ, पठानकोट और राजौरी जैसे आतंकवाद प्रभावित और सीमांत क्षेत्र मे तैनाती के लिए सम्मानित किया गया ।

इस दौरान अतिरिक्त कलेक्टर श्री बीरेंद्र बहादुर पंचभाई और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री संजय महादेवा सहित अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं जवान मौजूद रहे।

🟥 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल


—-

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!