Breaking News
यातायात पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अभियान निरंतर जारी रहेगा भाजपा के डबल इंजन सरकार मे बिजली बिल मे पांच बार बढ़ोतरी किया गया!डबल इंजन की भाजपा सरकार लगातार महंगाई का बोझआम जनता पर डाल रही है 41वीं वा० भा०ति०सी०पु० बल सी०ओ०बी० कुतुल में माड़ मैत्री अभियान के अंतर्गत कौशल विकास प्रशिक्षण का सफल आयोजन पुलिस अधीक्षक ने सामान्य परेड का किया निरीक्षण एवं सलामी ग्रहण उपरांत बलवा ड्रिल, दंगा नियंत्रण एवं त्वरित प्रतिक्रिया अभ्यास से जवानों की क्षमता हुई और मजबूत विग्रह से विश्वास की ओर” — छिनारी में 15 वर्षों बाद लौटी खुशियां, 9 परिवारों का अपने गांव में हुआ सम्मानपूर्वक पुनर्वास 53 वीं वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल ने जिला नारायणपुर के अति दुर्गम इलाकों में किया वृक्षारोपण अभियान का सफल आयोजन किया

सुशासन और नवाचार में नारायणपुर को मिली बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से हुआ सम्मानित

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*सुशासन और नवाचार में नारायणपुर को मिली बड़ी उपलब्धि, मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से हुआ सम्मानित*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के हाथों जिले को मिला सम्मान, इंटिफाई इंटेलिजेंस टूल को मिली राज्यस्तरीय सराहना*

*राज्य के 5 चयनित जिलों में शामिल हुआ नारायणपुर*

नारायणपुर, 10 जनवरी 2026// सुशासन और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए नारायणपुर जिले को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार 2025-26 से सम्मानित किया गया है। राजधानी नवा रायपुर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने जिले को यह सम्मान प्रदान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि गुड गवर्नेंस केवल कागजों तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उसका प्रभाव आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव के रूप में दिखाई देना चाहिए।

सुशासन एवं अभिसरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राज्य के 5 विभागों और 5 जिलों को मुख्यमंत्री उत्कृष्टता पुरस्कार से सम्मानित किया गया, जिसमें नारायणपुर जिला भी शामिल रहा। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि तकनीक आधारित नवाचारों से प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और प्रभावशीलता आती है तथा योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है। नारायणपुर जैसे संवेदनशील जिले में नवाचार के सफल प्रयोग राज्य के अन्य जिलों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।

नारायणपुर जिले को यह सम्मान उसके नवाचार “इंटिफाई इंटेलिजेंस टूल” के लिए मिला है, जो डेटा एकीकरण और प्रशासनिक समन्वय को सशक्त बनाने में सहायक सिद्ध हुआ है। जिले की ओर से यह पुरस्कार कलेक्टर नम्रता जैन, पुलिस अधीक्षक रॉबिंसन गुड़िया और जिला पंचायत आकांक्षा शिक्षा खलखो ने प्राप्त किया। इस उपलब्धि से जिले में सुशासन और नवाचार के प्रयासों को राज्य स्तर पर पहचान मिली है।

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!