Breaking News
नारायणपुर पुलिस द्वारा शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ एवं सुचारु बनाने की उद्देश्य से बैठक आयोजित किया गया नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन

मौत से सामना :- पेड़ से गिरकर घायल युवक की जिंदगी बचाने में जुठे डॉक्टर – चमत्कार की उम्मीद

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*पेड़ से गिरकर घायल युवक पर मौत का साया, रात भर चली जंग—डॉक्टरों ने बचाई उम्मीद*

नारायणपुर, 7 जनवरी 2026:
ग्राम सीतापाल में सोमवार शाम करीब 4 बजे हुई दुर्घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया। 32 वर्षीय युवक पेड़ पर चढ़ा हुआ था कि अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह ऊँचाई से नीचे आ गिरा। गिरते समय वह पत्थरों से टकराया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और तत्काल उसे जिला अस्पताल नारायणपुर ले जाया गया।

चिकित्सकों के अनुसार गिरने से युवक के गुप्तांग क्षेत्र में गंभीर चोट पहुँची और लगातार तेज रक्तस्राव शुरू हो गया। स्थिति इतनी नाजुक थी कि कुछ देर की देरी भी भारी पड़ सकती थी। देर रात सर्जन डॉ. आदित्य केक्ती अस्पताल पहुँचे और ऑपरेशन थियेटर में घंटों चले जटिल ऑपरेशन के दौरान घायल ऊतकों की मरम्मत की, रक्तस्राव नियंत्रित किया और दोनों वृषण सुरक्षित रखने में सफलता प्राप्त की।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने इसे एक चुनौतीपूर्ण केस बताया। डॉ. विनोद भोयर ने डॉ. केक्ती के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि उनकी तत्काल उपलब्धता और सटीक शल्य क्रिया से मरीज के अंगों की कार्यक्षमता बचाई जा सकी।

वर्तमान में घायल युवक अस्पताल में उपचाराधीन है और डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार निगरानी रख रही है। गांव में भी उसके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!