Breaking News
*अबूझमाड़ में 29वीं आईटीबीपी का मानवीय अभियान :- *बीमार महिला को स्ट्रेचर पर लेकर दुर्गम रास्ते से निकले जवान, बारिश-नालों के बीच जारी रहा रेस्क्यू अभियान* नक्सल मुक्त नारायणपुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, पुराने नक्सली डंप से हथियार एवं विस्फोटक बरामद मुश्किल वक्त में बनी जीवन की डोर :- 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवान ने किया A+ रक्तदान *अबूझमाड़ में 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी की जनसेवा—85 पशुओं का उपचार, ग्रामीणों को नशा मुक्ति का संदेश* अबूझमाड़ में भालू के हमले से घायल बच्ची का 41 वीं आईटीबीपी ने किया तत्काल उपचार नारायणपुर DRG ने कापसी को 4-1 से हराकर जीता फुटबॉल टूर्नामेंट का खिताब

नेशनल मतसोगी-डो चौंपियनशिप जम्मू-कश्मीर में नारायणपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*नेशनल मतसोगी-डो चौंपियनशिप जम्मू-कश्मीर में नारायणपुर के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते पदक*

नारायणपुर, 07 जनवरी 2025// जम्मू-कश्मीर के जम्मू यूनिवर्सिटी में 20वीं राष्ट्रीय मतसोगी-डो चौंपियनशिप का आयोजन 28 दिसंबर 2025 से 01 जनवरी 2026 तक किया गया। इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 1200 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ से 127 खिलाड़ियों ने सहभागिता कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम चौंपियन का खिताबअपने नाम किया। प्रतियोगिता में जम्मू को प्रथम स्थान, छत्तीसगढ़ को द्वितीय (रनर-अप) तथा दिल्ली को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ।

इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में नारायणपुर जिले के 14 खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन कर जिले और प्रदेश का नाम रोशन किया। सीनियर महिला वर्ग में अंजलि कांगे ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं सब जूनियर वर्ग में श्वेता भौमिक एवं अनुप्रिया बरा ने रजत पदक, जबकि हुनर कश्यप ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ ही जीत मांझी, मेहुल दुग्गा, श्रेया सोनी, श्रेयांश भगत, छवि राव, याचना बेलचंदन, खुशहाली वड्डे, तन्वी रगरा, शिवम नांदरे एवं प्रेमांशु डहरिया ने भी सराहनीय प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की ओर से आर. बलराम पुरी एवं संतोष निर्मलकर ने रेफरी के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन ने सभी विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की यह सफलता जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ मतसोगी-डो एसोसिएशन के अध्यक्ष जयनाथ, कार्यकारिणी सदस्य रवि बोरा, टेक्निकल डायरेक्टर संतोष निर्मलकर, प्राचार्य जोमोन टी. डी., केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सहित जिले के गणमान्य नागरिकों एवं शहरवासियों ने भी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!