Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

नक्सल उन्मूलन के अंतर्गत वर्ष 2025 में 27 कैंप खोले, ₹4.96 करोड़ रुपए के ईनामी कुल 43 नक्सली के शव बरामद किए गए , वहीं 78 नक्सली गिरफ्तार किए और 298 नक्सलियों ने किया है सरेंडर

🟥 रिपोर्टर –  डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

☀️ नक्सल उन्मूलन के अंतर्गत वर्ष 2025 में 27 कैंप खोले, ₹4.96 करोड़ रुपए के ईनामी कुल 43 नक्सली के शव बरामद किए गए , वहीं 78 नक्सली गिरफ्तार किए और 298 नक्सलियों ने किया है सरेंडर।

☀️ जिला पुलिस बल नारायणपुर के द्वारा नक्सल उन्मूलन की दिशा में वर्ष 2025 में कुल 27 नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किए गए हैं जिसमें थाना ओरछा के अंतर्गत 12, थाना सोनपुर के अंतर्गत 07 एवं थाना कोहकामेटा के अंतर्गत 08 कैंप शामिल हैं।

वर्ष 2025 में नक्सलियों के अघोषित राजधानी कुतुल सहित कोडलियार, बेड़माकोटी, पदमकोट, कंडुलपार, नेलांगुर, पांगूड़, रायनार, एडजूम, ईदवाया, आदेर, कुड़मेल, कोंगे, सितरम, तोके, जाटलूर, धोबे, डोडीमरका, पदमेटा, लंका, परियादी, काकुर, बालेबेड़ा, कोडेनार, कोडनार, आदींगपार और मंदोड़ा में नवीन सुरक्षा एवं जन सुविधा कैंप स्थापित किया गया है।

☀️ जिला नारायणपुर में वर्ष 2025 में कुल ₹ 4.96 करोड़ रुपए के ईनामी कुल 43 नक्सलियों के शव बरामद हुए है। जिसमें CCM – 03, SZCM – 01, मिलिट्री कंपनी कमांडर – 03, मिलिट्री डिप्टी कंपनी कमांडर – 01, मिलिट्री कम्पनी सदस्य – 32, ACM – 01 एवं 02 अन्य नक्सली सदस्य शामिल हैं।

☀️ मारे गए नक्सली में दिनांक 21.05.2025 को CCM केशव राव उर्फ बसवराज सहित 27 नक्सली तथा दिनांक 22.09.2025 को CCM कादरी नारायण रेड्डी उर्फ कोसा दादा और CCM के रामचंद्र रेड्डी उर्फ राजू दादा शामिल हैं।

☀️ जिला नारायणपुर में वर्ष 2025 में कुल 78 माओवादी नक्सली गिरफ्तार किया गए। जिसमें एसीएम 02, कंपनी सदस्य 01 एवं अन्य 75 कैडर शामिल हैं।

☀️ जिला नारायणपुर में वर्ष 2025 में कुल ₹6.095 करोड़ रुपये के ईनामी 298 प्रतिबंधित माओवादी नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। जिसमें DVCM – 14, मिलिट्री कम्पनी सदस्य – 22, ACM – 32, PPCM – 18, PD टेक्निकल टीम सदस्य – 09, PM – 97 एवं अन्य 106 नक्सली शामिल हैं।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

====

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!