Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

सनातन व साधु-संतों का अपमान नहीं सहेगा युवा मोर्चा

🟥  सनातन व साधु-संतों का अपमान नहीं सहेगा युवा मोर्चा

🟪  नारायणपुर कांग्रेस की तुष्टिकरण की राजनीति के तहत उसके नेताओं पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव द्वारा पूज्य साधु-संतों और सनातन संस्कृति के विरुद्ध की गई कथित अभद्र, निंदनीय एवं आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा, नारायणपुर द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने भूपेश बघेल एवं टी.एस. सिंहदेव का पुतला दहन किया।
विरोध कार्यक्रम को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा अध्यक्ष पंकज जैन ने कहा कि सनातन संस्कृति, साधु-संतों एवं धार्मिक आस्थाओं का अपमान किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की यह मानसिकता न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि समाज की आस्थाओं को ठेस पहुंचाने वाली भी है।
इस प्रदर्शन के माध्यम से युवा मोर्चा ने स्पष्ट संदेश दिया कि यदि भविष्य में भी सनातन संस्कृति या साधु-संतों के खिलाफ इस तरह के बयान दिए गए, तो उनका कड़ा और निर्णायक विरोध किया जाएगा।

इस अवसर पर संदीप झा (भाजपा जिला महामंत्री),पंकज जैन भाजयुमो अध्यक्ष, संतनाथ उसेंडी, कमल कोराम, सुखमन कचलाम, सूर्यकांत दुबे, हेमंत भुई, उज्ज्वल सोनी, अनुराग पांडे, सनी ठाकुर, विक्रम हलधर, अनुज जोशी, अनूप कुमेटी, दीपक गोटा, सासंक देवांगन, अमित सेन सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

🛑 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!