Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

जिले के प्रभारी सचिव ने किया खोड़गांव और सुपगांव का निरीक्षण

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

जिले के प्रभारी सचिव ने किया खोड़गांव और सुपगांव का निरीक्षण

नारायणपुर ज़िले के ग्राम पंचायत खोड़गांव अंतर्गत ग्राम सुपगांव में आज जल जीवन मिशन के तहत किए गए कार्यों का निरीक्षण मिशन संचालक श्री जितेन्द्र शुक्ला एवं कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन द्वारा किया गया।
निरीक्षण के दौरान ग्राम में स्थापित सोलर आधारित जलापूर्ति योजना, हर घर नल कनेक्शन, पाइपलाइन नेटवर्क तथा अन्य तकनीकी व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई। अधिकारियों ने हितग्राहियों से सीधे संवाद कर योजना से मिल रहे लाभों की जानकारी ली और ग्रामीणों को योजना के संचालन एवं संधारण के तरीकों से अवगत कराया, ताकि स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल की व्यवस्था लंबे समय तक सुचारु बनी रहे।
इस अवसर पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के मुख्य अभियंता श्री जी. एल. लखेरा, कार्यपालन अभियंता श्री एस. के. वर्मा, सहायक अभियंता श्री प्रणेश कुमार रामटेके सहित विभागीय अमला तथा ग्रामवासी उपस्थित थे।

🛑 चीफ एडिटर डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!