Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

फरिश्ता बने जिला अस्पताल के डॉक्टर, मासूम को मिला नया जीवन

🟪 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟥 जिला – नारायणपुर

फरिश्ता बने जिला अस्पताल के डॉक्टर, मासूम को मिला नया जीवन

नारायणपुर | 25 दिसंबर
बखरूपारा निवासी तीन वर्षीय बालिका को 25 दिसंबर क्रिसमस की रात करीब 9 बजे जिला अस्पताल नारायणपुर के आपातकालीन विभाग में तेज दर्द और हल्के रक्तस्राव की स्थिति में लाया गया। जांच में सामने आया कि बच्ची की बाईं नासिका में पेन की स्प्रिंग पिछले एक सप्ताह से फंसी हुई थी, जो नाक की आंतरिक संरचनाओं में कसकर अटकी हुई थी।

सूचना मिलते ही ऑफ ड्यूटी होने के बावजूद चिकित्सक डॉ. हिमांशु सिन्हा तत्काल अस्पताल पहुंचे और स्थिति की गंभीरता को देखते हुए माइनर ऑपरेशन थिएटर में सूझबूझ, कुशलता और त्वरित निर्णय के साथ स्प्रिंग को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। समय पर किए गए इस उपचार से बच्ची को तुरंत राहत मिली और किसी भी गंभीर जटिलता से बचाव हो सका।

स्प्रिंग निकालने के बाद बच्ची को आवश्यक दवाएं दी गईं तथा निगरानी के उपरांत उसे स्वस्थ अवस्था में घर भेज दिया गया। इस सराहनीय कार्य के लिए सिविल सर्जन डॉ. विनोद भोयार ने डॉ. हिमांशु सिन्हा सहित अस्पताल के चिकित्सकीय एवं पैरामेडिकल स्टाफ की प्रशंसा की और उनके समर्पण व त्वरित कार्यवाही को अनुकरणीय बताया।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!