Breaking News
133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

कलेक्टर ने किया बंधुआ तालाब और सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

कलेक्टर ने किया बंधुआ तालाब और सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण*

*तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य को तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश*

नारायणपुर, 26 दिसम्बर 2025 // कलेक्टर नम्रता जैन ने शहर के बीच में स्थित बंधुआ तालाब एवं नया बस स्टैंड स्थित सामुदायिक शौचालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बंधुआ तालाब में चल रहे वॉकवे निर्माण कार्य का जायजा लिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मुख्य नगर पालिका अधिकारी आशीष कोर्राम ने कलेक्टर को जानकारी दी कि 52 एकड़ क्षेत्र में फैले बंधुआ तालाब के चारों ओर लगभग 1600 मीटर लंबा वॉकवे निर्माणाधीन है। इस पर कलेक्टर ने निर्माण कार्य को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर जैन ने ठेकेदार से निर्माण की प्रगति की जानकारी लेते हुए आगामी सोमवार से पेवर ब्लॉक का कार्य प्रारंभ करने, दोनों ओर से एक साथ कार्य बढ़ाने तथा मजदूरों की संख्या में वृद्धि कर एक सप्ताह के भीतर स्पष्ट प्रगति दिखाने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सीएमओ को तालाब की नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करने और सौंदर्यीकरण कार्य को प्राथमिकता के साथ पूर्ण कराने के निर्देश भी दिए।

इसके पश्चात कलेक्टर नम्रता जैन ने नया बस स्टैंड स्थित सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण कर साफ-सफाई, पानी की उपलब्धता सहित अन्य व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने दो नवनिर्मित शौचालय भवनों को शीघ्र हैंडओवर कर संचालन में लाने तथा एक भवन को महिलाओं के लिए आरक्षित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान एसडीएम नारायणपुर अभयजीत मण्डावी, नगर पालिका के अभियंता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!