Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री को सुनाया “बदलते बस्तर” का गीत, प्रतिभा को मिली सराहना

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*आत्मसमर्पित नक्सलियों ने मुख्यमंत्री को सुनाया “बदलते बस्तर” का गीत, प्रतिभा को मिली सराहना*

*सुशासन तिहार में नितारा के कलाकारों ने गीत और नाट्य के माध्यम से दिखाई बदलाव और विकास की नई तस्वीर*

नारायणपुर, 03 जून 2026 // सुशासन तिहार के अंतर्गत नारायणपुर जिले के ओरछा विकासखंड स्थित ग्राम पंचायत गारपा में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया। इस दौरान जिले के “नितारा” (नारायणपुर इंस्टीट्यूट ऑफ ट्राइबल एंड रूरल आर्ट) से जुड़े कलाकारों ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी कला और प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में कलाकारों ने “बदलते बस्तर” विषय पर आधारित गीत एवं नाट्य प्रस्तुति दी। प्रस्तुति के माध्यम से यह दर्शाया गया कि किस प्रकार शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रशासनिक प्रयासों से कभी पिछड़े और विकास से दूर रहे गांव आज मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं तथा लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आ रहा है।

विशेष बात यह रही कि प्रस्तुति देने वाले कलाकारों में आत्मसमर्पित नक्सली भी शामिल थे। जिला प्रशासन द्वारा संचालित “नितारा” के 30 दिवसीय निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रम के माध्यम से उन्हें संगीत, नृत्य, अभिनय एवं अन्य कलाओं का प्रशिक्षण दिया गया है। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद इन युवाओं ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर नई दिशा में बढ़ते जीवन का संदेश दिया।

आत्मसमर्पित युवाओं की कला, आत्मविश्वास और सकारात्मक बदलाव की भावना को देखकर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय अत्यंत प्रसन्न हुए। उन्होंने कलाकारों की सराहना करते हुए कहा कि बस्तर के युवाओं में अपार प्रतिभा है और उन्हें अवसर एवं मार्गदर्शन प्रदान कर विकास की मुख्यधारा से जोड़ना शासन की प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने कलाकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।

🟦 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!