Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

श्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा स्थित घोटुल में स्थानीय आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक खानपान की विशिष्टता का अनुभव किया

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*गारपा के घोटुल में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने चखा अबूझमाड़ के पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद*

*स्थानीय खानपान परंपरा से हुए रूबरू, चापड़ा चटनी सहित पारंपरिक व्यंजनों की सराहना की*

नारायणपुर, 2 जून 2026 // सुशासन तिहार के अंतर्गत नारायणपुर प्रवास के दौरान  श्री विष्णु देव साय ने अबूझमाड़ के गारपा स्थित घोटुल में स्थानीय आदिवासी संस्कृति और पारंपरिक खानपान की विशिष्टता का अनुभव किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों द्वारा प्रेमपूर्वक परोसे गए पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लिया और उनकी सराहना की।

भोजन में अबूझमाड़ की पहचान माने जाने वाले चापड़ा चटनी, कोसरा भात, कोलयारी तथा विभिन्न प्रकार की स्थानीय भाजियां, खीर सहित अनेक पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इन व्यंजनों के विशिष्ट स्वाद और पोषण मूल्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्थानीय खाद्य परंपराएं क्षेत्र की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप, पद्मश्री श्री पंडीराम मण्डावी, गारपा के सरपंच श्री सन्नू राम धुर्वा, गायता, पुजारी तथा वरिष्ठ ग्रामीणजन ने भी मुख्यमंत्री के साथ पारंपरिक व्यंजनों का आनंद लिया। आत्मीय माहौल में आयोजित इस भोज ने अबूझमाड़ की समृद्ध लोक संस्कृति, परंपराओं और अतिथि सत्कार की भावना को जीवंत रूप से प्रदर्शित किया।

🟦 प्रधान संपादक -डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!