Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

माड़ मैत्री समर कैंप” का सफल समापन, बच्चों को कराया गया बीएसएफ कैंप सोनपुर का भ्रमण

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर (छ.ग.)

*“माड़ मैत्री समर कैंप” का सफल समापन, बच्चों को कराया गया बीएसएफ कैंप सोनपुर का भ्रमण*

नारायणपुर पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में नारायणपुर पुलिस द्वारा संचालित “माड़ मैत्री” अभियान के अंतर्गत दिनांक 18.05.2026 से 24.05.2026 तक डीआरजी प्रशिक्षण परिसर, नारायणपुर में “माड़ मैत्री समर कैंप” का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस समर कैंप का उद्देश्य बच्चों एवं युवाओं के सर्वांगीण विकास, रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने तथा पुलिस एवं आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को मजबूत करना रहा।

समर कैंप के दौरान बच्चों एवं युवाओं को विभिन्न गतिविधियों का प्रशिक्षण दिया गया, जिसमें पेंटिंग, क्राफ्ट कार्य (क्ले एवं मिरर आर्ट, टिश्यू पेपर आर्ट, ग्लिटर शीट कार्य, आइसक्रीम स्टिक क्राफ्ट), डांसिंग एवं कराटे जैसी गतिविधियाँ शामिल रहीं। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा एवं कौशल का प्रदर्शन किया।

समर कैंप के अंतिम दिवस सभी बच्चों को बीएसएफ कैंप सोनपुर का भ्रमण कराया गया। भ्रमण के दौरान बच्चों को सुरक्षा बलों की कार्यप्रणाली, कैंप जीवन एवं अनुशासन के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही हथियार प्रदर्शनी एवं हथियारों का परिचय कराया गया, जिससे बच्चों में सुरक्षा बलों के प्रति उत्सुकता एवं जागरूकता बढ़ी।

इसके अतिरिक्त बच्चों को बेलगर नदी तट भ्रमण भी कराया गया तथा सभी प्रतिभागियों को अल्पाहार वितरित किया गया। बच्चों ने पूरे कार्यक्रम का आनंद लेते हुए इसे एक यादगार अनुभव बताया।

नारायणपुर पुलिस द्वारा आयोजित इस पहल की अभिभावकों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की गई। कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित अधिकारियों द्वारा बच्चों को आगे भी शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी हेतु प्रेरित किया गया।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!