Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

ग्राम पंचायत गुमियाबेड़ा में माड़ मैत्री चौपाल व तालुका विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

**ग्राम पंचायत गुमियाबेड़ा में माड़ मैत्री चौपाल व तालुका विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।**

आज दिनांक *25/05/2026 को माननीय प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव श्री खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं अपर सत्र न्यायाधीश /अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर , मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नारायणपुर श्रीमती बरखा रानी वर्मा ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोंडागांव सुश्री गायत्री साय के निर्देशानुसार विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।**

शिविर में उपस्थित ग्रामीणों एवं आमजनों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी
शिविर मे *अधिकार मित्र- फुलेश्वरी सलाम थाना कुकडाझोर नारायणपुर* के द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर जागरूक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों ,सुरक्षा एवं सहायता सेवाओं के प्रति सचेत करना था। कार्यक्रम के दौरान उन्हें निःशुल्क अधिवक्ता सुविधा, घरेलू हिंसा अधिनियम, श्रम विभाग की योजना, महिला एवं बाल संरक्षण कानून ,मोटर यान अधिनियम, साइबर अपराध से बचाव संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को उनके प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। जागृति योजना 2025 सहित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी । माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक के भरण पोषण अधिनियम 2007 व नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में जागरूक किया गया पोक्सो एक्ट 2012 ,बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, नशा मुक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी। के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
* *श्रीमान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक की मार्गदर्शन कुकडाझोर थाना प्रभारी रितेश यादव उप .निरीक्षक रेखचंद पाटिल** कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को दैनिक जीवन से संबंधित कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया । साथ ही नारायणपुर पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए ‘मांड़ मैत्री कार्यक्रम’ के उद्देश्यों ,पुलिस के प्रति जनविश्वास स्थापित करने एवं इसके थीम वाक्य ” विग्रह से विश्वास” के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को खेल, रोजगार ,स्वास्थ्य ,नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय स्थापित करने ,गांव की समस्याओं से पुलिस को अवगत कराने पुलिस की सतत संपर्क में रहने तथा समय-समय पर सहयोग प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया।
* शिविर मे थाना कुकडाझोर स्टाफ , एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।*

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!