
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
महिला आईटीआई कॉलेज, नारायणपुर में छात्राओं के सर्वांगीण व्यक्तित्व विकास एवं रोजगारपरक कौशल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 45वीं वाहिनी, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपी) द्वारा तीन दिवसीय “Campus to Corporate” कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ पुलिस की नव प्रारंभ की गई “माड़ मैत्री” पहल तथा आईटीबीपी के “WHAM – Winning Hearts and Minds” कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित की गई।
कार्यशाला में 50 से अधिक छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा सभी प्रतिभागियों द्वारा 100 प्रतिशत सहभागिता सुनिश्चित की गई। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करना तथा उन्हें भविष्य के करियर के लिए तैयार करना था। प्रशिक्षण सत्र पूर्णतः गतिविधि आधारित एवं व्यवहारिक रखे गए, जिससे छात्राओं को विषयों की व्यावहारिक समझ प्राप्त हो सके।
तीन दिवसीय कार्यशाला में RESUME MAKING, EMAIL ETIQUETTE, PUBLIC SPEAKING, ARTIFICIAL INTELLIGENCE (AI) TOOLS, LINKEDIN PROFILE MAKING, BRIEF INTRODUCTION TO IGNOU, FOR PURSUING HIGHER STUDIES, CAREER COUNSELLING, PERSONALITY DEVELOPMENT: BODY LANGUAGE ETC. आदि महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही छात्राओं एवं महाविद्यालय के संकाय सदस्यों के लिए “PREVENTION OF SEXUAL HARASSMENT (POSH) Act 2013” के अंतर्गत विशेष जागरूकता अभियान भी चलाया गया।
कार्यशाला के दौरान छात्राओं को मोबाइल फोन एवं आधुनिक तकनीक का अधिकतम उपयोग करने हेतु प्रोत्साहित किया गया, जिससे उनकी डिजिटल सहभागिता और व्यावहारिक सीख सुनिश्चित हो सके। प्रशिक्षण सत्रों का संचालन श्री रजनी कांत सिंह, उप कमांडेंट, 45वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा किया गया।
कार्यशाला का उद्घाटन श्री राजीव गुप्ता, कमांडेंट, 45वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा किया गया, जबकि समापन समारोह की अध्यक्षता श्री वी.आर. चंद्रन, द्वितीय-इन-कमांड, 45वीं वाहिनी आईटीबीपी ने की।
कार्यशाला में भाग लेने वाली छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को डिजिटल सहभागिता प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। संपूर्ण कार्यशाला अत्यंत सफल एवं ज्ञानवर्धक रही।
महिला आईटीआई कॉलेज, नारायणपुर परिवार की ओर से श्री राजीव गुप्ता, कमांडेंट, 45वीं वाहिनी आईटीबीपी एवं उनकी टीम के प्रति इस महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायी कार्यशाला के आयोजन हेतु हार्दिक आभार व्यक्त किया गया। महाविद्यालय ने भविष्य में भी इस प्रकार की उपयोगी कार्यशालाओं के आयोजन की आशा व्यक्त की है।
विजय कुमार कुर्रे
प्राचार्य
महिला आईटीआई कॉलेज, नारायणपुर
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













