अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई :- दो हाइवा वाहन जब्त

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन की कार्रवाई

दो हाइवा वाहन जब्त

नारायणपुर, 22 मई 2026// कलेक्टर नम्रता जैन के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनिज उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 19 मई 2026 को खनिज जांच दल द्वारा आकस्मिक निरीक्षण के दौरान साधारण पत्थर (गिट्टी) का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर दो हाइवा वाहनों को जब्त किया गया। जब्त वाहनों को कलेक्टर परिसर, जिला नारायणपुर में सुरक्षित रखा गया है।
जांच के दौरान बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन करते पाए जाने पर वाहन मालिकों एवं चालकों के विरुद्ध अवैध परिवहन का प्रकरण दर्ज किया गया। जब्त वाहनों में हाइवा वाहन क्रमांक सीजी 21 जे 8300 तथा सीजी 08 एएस 7689 शामिल हैं। दोनों वाहनों में साधारण पत्थर (गिट्टी) का परिवहन किया जा रहा था।
खनिज विभाग द्वारा बताया गया कि संबंधित प्रकरणों में छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियमावली 2015 के नियम 71(5) तथा खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21(5) के अंतर्गत नियमानुसार दण्डात्मक कार्रवाई की जाएगी।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमले द्वारा लगातार निरीक्षण एवं जांच अभियान जारी रहेगा।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!