
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
*ग्राम पंचायत कापसी में माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन संपन्न किया*।*
*माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव* *श्री खिलावन राम रीगरी* के *मार्गदर्शन एवं निर्देशानुसार तथा अपर सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति नारायणपुर श्री जितेंद्र कुमार ठाकुर ,सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव गायत्री साय के निर्देशन* विधिक साक्षरता शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों से जुड़ना एवं उसकी समस्याओं को समझना और आमजनों को उनके अधिकारों एवं कर्तव्यों के प्रति जागरूक करना तथा विभिन्न कानूनी प्रावधानों की जानकारी प्रदान करना रहा।
शिविर में *अधिकार मित्र वर्षा कुमेटी* के द्वारा आम नागरिकों को निःशुल्क विधिक सहायता योजना, महिला एवं बाल संरक्षण कानून, घरेलू हिंसा अधिनियम, मोटर यान अधिनियम, श्रम कानून तथा साइबर अपराध से बचाव संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही नेशनल लोक अदालत के संबंध में ग्रामीणों को उनके प्रकरणों को आपसी समझौते के माध्यम से निपटारा किये जाने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को बताया गया कि वे आर्थिक रूप से कमजोर होने की स्थिति में भी नि :शुल्क विधिक सहायता/सलाह प्राप्त कर सकते है। इसके साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव द्वारा संचालित हेल्पलाईन एवं अन्य सेवाओं की जानकारी भी साझा की गई। शिविर डान योजना 2025 सहित महत्वपूर्ण विषयों की विस्तार से जानकारी दी । माता-पिता एवं वरिष्ठ नागरिक के भरण पोषण अधिनियम 2007 व नालसा टोल फ्री नंबर 15100 के संबंध में जागरूक किया गया बच्चों को पोक्सो एक्ट 2012 बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006, नशा मुक्ति अभियान एवं साइबर क्राइम के संबंध में जानकारी दी। साथ ही साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए हेल्पलाइन नंबर 1930 के संबंध में जागरूक किया गया। हिंदू उत्तराधिकार के अंतर्गत पुत्र – पुत्री को पैतृक संपत्ति में बराबर का अधिकार । के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री रॉबिंसन गुरिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुशील नायक के मार्गदर्शन में फरसगांव थाना निरीक्षक* *श्री जनक* *कुमार साहू*** के द्वारा कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों को दैनिक जीवन से संबंधित कानूनी जानकारी से अवगत कराया गया । साथ ही नारायणपुर पुलिस द्वारा प्रारंभ किए गए ‘मांड़ मैत्री कार्यक्रम’ के उद्देश्यों ,पुलिस के प्रति जनविश्वास स्थापित करने एवं इसके थीम वाक्य ” विग्रह से विश्वास” के संबंध में जानकारी दी गई।
ग्रामीणों को खेल, रोजगार ,स्वास्थ्य ,नशा मुक्ति एवं यातायात नियमों के पालन के संबंध में जागरूक किया गया।
पुलिस एवं आमजन के मध्य समन्वय स्थापित करने ,गांव की समस्याओं से पुलिस को अवगत कराने पुलिस की सतत संपर्क में रहने तथा समय-समय पर सहयोग प्रदान करने हेतु आग्रह किया गया। शिविर में थाना फरसगांव के अधिकारी एवं कर्मचारी गण एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे
🟦. प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













