
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
• बालक उमावि का स्थानीय परीक्षा परिणाम घोषित, मेधावी विद्यार्थियों को दी गई बधाई
नारायणपुर। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 के स्थानीय परीक्षा परिणाम की घोषणा गरिमामय वातावरण में की गई। इस अवसर पर परीक्षा प्रभारी श्वेता तिवारी ने स्थानीय परीक्षा का संपूर्ण परिणाम प्रस्तुत किया। उन्होंने कक्षावार प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थियों की जानकारी भी दी।कक्षा 6वीं में अरविन्द ने प्रथम तथा सरवन मण्डावी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7वीं में सुन्हेर कुमेटी प्रथम तथा दिपेश शोरी द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 9वीं ‘अ’ में अर्जुन सिंह मरकाम प्रथम एवं चंद्र सिंह वड्डे द्वितीय, जबकि कक्षा 9वीं ‘ब’ में सूरज पोटाई प्रथम एवं समीर दुग्गा द्वितीय स्थान पर रहे। कक्षा 11वीं कला संकाय में मन्नुराम प्रथम एवं मंगलसिंह पोटाई द्वितीय, विज्ञान संकाय में कृष्ण कुमार नाग प्रथम एवं मयंक कुमार ठाकुर द्वितीय, कृषि संकाय में डेविड नेताम प्रथम एवं जीवन द्वितीय तथा वाणिज्य संकाय में ललित कुमार यादव प्रथम एवं अमित कोर्राम द्वितीय स्थान पर रहे। शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सुदीप झा ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी में आगे बढ़ने की क्षमता होती है। उन्होंने बच्चों से आत्मविश्वास बनाए रखते हुए नियमित अध्ययन करने का आह्वान किया। सदस्य अजय प्रसाद रंघाटी ने कविता के माध्यम से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय के प्राचार्य मनोज बागड़े ने स्थानीय परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपेक्षित परिणाम प्राप्त न कर पाने वाले विद्यार्थियों से निराश न होकर आत्मचिंतन करने तथा आगामी सत्र में नए उत्साह और अधिक परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्राचार्य ने अच्छे परीक्षा परिणाम के लिए विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकगण के मार्गदर्शन की सराहना की। इस अवसर पर शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के सदस्य अशोक यादव, सभी शिक्षकगण, पालकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दी गईं।
🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल













