Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

प्रोजेक्ट धड़कन के तहत 03 बच्चो को निःशुल्क उपचार हेतु रायपुर सत्य साईं अस्पताल भेजा गया

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*प्रोजेक्ट धड़कन के तहत बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की जांच हेतु विशेष अभियान में 2780 बच्चों की हुई स्क्रीनिंग, 3 बच्चो को निःशुल्क उपचार हेतु रायपुर सत्य साईं अस्पताल भेजा गया*

नारायणपुर, 07 अप्रैल 2026 // मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं वन मंत्री श्री केदार कश्यप के नेतृत्व में जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से “प्रोजेक्ट धड़कन” के अंतर्गत बच्चों के हृदय स्वास्थ्य की जांच का विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोगों की समय रहते पहचान कर उन्हें निःशुल्क एवं बेहतर उपचार उपलब्ध कराना है।

अभियान के तहत विकासखंड नारायणपुर एवं ओरछा के दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूलों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा नियमित जांच की जा रही है। जांच के दौरान विशेष स्टेथोस्कोप एवं आधुनिक उपकरणों की सहायता से बच्चों के हृदय की ध्वनियों और ईसीजी संकेतों का परीक्षण किया जा रहा है, जिससे संभावित हृदय रोगों की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान सुनिश्चित हो सके।

जिला प्रशासन द्वारा अब तक कुल 2780 बच्चों की हृदय संबंधी जांच की जा चुकी है। जांच के दौरान 4 बच्चों में जन्मजात हृदय रोग के लक्षण चिन्हित किए गए हैं। इनमें से 3 बच्चों को उच्च उपचार हेतु सत्य साईं अस्पताल, नवा रायपुर निःशुल्क उपचार के लिए भेजा गया है, जबकि एक अन्य बच्चे को आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद रेफर किया जाएगा। सभी बच्चों का प्राथमिक परीक्षण जिला चिकित्सालय नारायणपुर में किया गया है।

इस अवसर पर वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने बच्चों के परिजनों से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा चिकित्सकों को निर्देशित किया कि सभी बच्चों को समय पर सर्वोत्तम उपचार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बच्चों के स्वास्थ्य के प्रति पूर्णतः संवेदनशील है और “प्रोजेक्ट धड़कन” के माध्यम से दूरस्थ क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं।

कलेक्टर नम्रता जैन ने बताया कि इस अभियान के माध्यम से न केवल बच्चों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी सुनिश्चित हो रही है, बल्कि गंभीर रोगों की समय पर पहचान कर उन्हें उच्च चिकित्सा संस्थानों में निःशुल्क उपचार भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों की जांच अवश्य कराएं, ताकि समय पर रोगों की पहचान कर उचित उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!