सरोवर ही हमारी धरोहर है! 🌊 कुम्हारपारा वार्ड के नागरिकों ने बंम्बुर तालाब के पुनरुद्धार के लिए सामूहिक श्रमदान कर एक अनूठा उदाहरण पेश किया। इस पहल से तालाब की सुंदरता और जलस्तर बढ़ेगा, साथ ही पर्यावरण भी संतुलित रहेगा।

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

सरोवर ही हमारी धरोहर कुम्हारपारा के निवासियों ने किया बम्बुर तालाब का कायाकल्प
नारायणपुर :”सरोवर ही हमारी धरोहर है” के संकल्प को चरितार्थ करते हुए कुम्हारपारा वार्ड के नागरिकों ने सामूहिक श्रमदान का एक अनूठा उदाहरण पेश किया। रविवार को वार्ड स्थित बम्बुर तालाब की साफ-सफाई और संरक्षण के

लिए जन-भागीदारी का एक बड़ा अभियान चलाया गया, जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
सामूहिक प्रयासों से निखरी तालाब की सूरत
अभियान के दौरान कुम्हारपारा के युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने अपनी क्षमता अनुसार श्रमदान किया। तालाब के किनारों से जलकुंभी निकाली गई और आसपास फैले कचरे का निपटान कर सरोवर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों का मानना है कि जल स्रोत हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए अनमोल विरासत हैं और इनका संरक्षण हमारी नैतिक जवाबदारी है।
इस स्वच्छता अभियान में नगर पालिका अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने वार्ड वासियों के इस जज्बे की सराहना करते हुए कहा कि जब समाज अपनी धरोहरों की रक्षा के लिए स्वयं आगे आता है, तभी विकास को असली गति मिलती है। कार्यक्रम में पार्षद प्रवीण गोलछा, कौशल बघेल एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
एक मिसाल बना कुम्हारपारा
श्रमदान के अंत में सभी उपस्थित वार्ड वासियों ने तालाब को स्वच्छ बनाए रखने और भविष्य में भी इसकी देखभाल करने का संकल्प लिया। पार्षद प्रवीण गोलछा ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता पैदा करना है। समस्त वार्ड वासियों की इस सक्रियता ने शहर के अन्य वार्डों के लिए भी प्रेरणा का संदेश दिया है।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!