पत्रकार रौनक शिवहरे प्रकरण : – नारायणपुर में पत्रकारों का मौन प्रदर्शन काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

 

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला –  नारायणपुर

पत्रकार रौनक शिवहरे प्रकरण : नारायणपुर में पत्रकारों का मौन प्रदर्शन
काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

नारायणपुर। पत्रकार रौनक शिवहरे के खिलाफ दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना में दर्ज प्रकरण के विरोध में नारायणपुर जिले के समस्त पत्रकारों ने सोमवार को अंबेडकर पार्क के सामने मौन प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने काली पट्टी बांधकर शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज कराया और मामले की निष्पक्ष न्यायिक जांच की मांग की।

दोपहर करीब 12 बजे अंबेडकर पार्क, कलेक्ट्रेट परिसर के सामने पत्रकार साथी एकत्रित हुए और मौन धरने पर बैठे। इस दौरान पत्रकारों ने हाथों में तख्तियां लेकर निष्पक्ष जांच और झूठे प्रकरण को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान पत्रकारों ने कहा कि यदि पत्रकारों के खिलाफ इस प्रकार की कार्रवाई होगी तो यह स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता के लिए चिंता का विषय है।

मौन प्रदर्शन के बाद पत्रकारों का प्रतिनिधिमंडल जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचा और मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के नाम एसडीएम नारायणपुर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पत्रकार रौनक शिवहरे एवं उनके परिवार के विरुद्ध दर्ज प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर न्याय दिलाने की मांग की गई।

पत्रकारों ने कहा कि इस पूरे मामले की पारदर्शी जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और यदि किसी प्रकार की गलत कार्रवाई हुई है तो उसके लिए जिम्मेदार लोगों पर भी उचित कार्रवाई की जाए।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!