Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

ग्राम बिंजली में महार समाज का त्रिवार्षिक महासम्मेलन शुभारंभ

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*ग्राम बिंजली में महार समाज का त्रिवार्षिक महासम्मेलन शुभारंभ*

नारायणपुर, 14 मार्च 2026// क्षेत्र के ग्राम बिंजली एवं कोयलीबेड़ा के महार समाज का त्रिवार्षिक महासम्मेलन 14 से 15 मार्च 2026 तक ग्राम बिंजली में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महार समाज के अध्यक्ष बसंत लावत्रे ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण के साथ किया गया। इसके पश्चात डॉ. भीमराव अंबेडकर एवं नारायण भगवान के चरणों में पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस अवसर पर डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन, उनके विचारों और समाज के उत्थान में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला गया।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया। इसके बाद समाज के डिहिवारों की उपस्थिति में समाज की परंपराओं, रीति-रिवाजों और सामाजिक एकता को मजबूत करने के विषय पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा को प्राथमिकता देने और डॉ. अंबेडकर के बताए मार्ग पर चलकर समाज को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

महासम्मेलन में सभापति शिव रामटेके, महामंत्री गोविंद नंदगया, उपाध्यक्ष नारद कौशल, पूर्व अध्यक्ष संधूराम लावत्रे, सचिव फागराम आम्डे, वरिष्ठजन मनकुराम सहारे, जयलाल आम्डे, बिनेश सहारे, पिछड़ा वर्ग समाज के अध्यक्ष गुलाब बघेल तथा नारायणपुर के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवनाथ उसेंडी, बौद्ध समाज के अध्यक्ष अनिल खोबरागडे, महार समाज जिला उपाध्यक्ष दिगम्बर आम्डे सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

🟪 चीफ एडिटर  – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!