ओरछा ब्लॉक के धुरबेडा गांव मे पहली बार पहुँची 108 एम्बुलेंस.

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

 

ओरछा ब्लॉक के धुरबेडा गांव मे पहली बार पहुँची 108 एम्बुलेंस.

= मिली जानकारी के अनुसार धुरबेडा गांव की चैति उम्र 38 साल काफ़ी दिनों से बीमार थी, खून की कमी, उठ नहीं पा रही थी. बहुत कमजोर थी.
इलाके मे स्वास्थ्य सेवा, पहुंच सुविधा नहीं होने के कारण अस्पताल नहीं आ पा रहे थे. चुंकि इलाका धुर अबूझमाड़ होने के कारण कोई सुविधा नहीं था.
एक दिन पहले धुरबेडा मे फोर्स का नया कैंप खुलने के कारण फोर्स द्वारा बीमार महिला को देखा गया.
कोई सुविधा नहीं होने के कारण वायरलेस से संजीवनी 108से संपर्क किया गया.
संजीवनी 108 से जिला प्रबंधक गौतम कुमार से सम्पर्क किया गया और वस्तुथिति से अवगत कराया गया. गौतम कुमार नें वस्तुस्थिती को देखते हुवे एम्बुलेंस तैयार कराया और खुद उस गांव की ओर जाने के लिए तैयार हुवे.
108 एम्बुलेंस से जिला प्रबंधक गौतम, पायलट मिलन उसेंडी, इमटी कमलेश धुरबेडा गांव मरीज को लेनें निकल गए.
रास्ता समझ नहीं आने के कारण लोगो से पूछते हुवे धुरबेडा गाँव की ओर निकले, रास्ता काफ़ी ख़राब, नालो मे पुल नहीं होने के कारण गाड़ी का फसने के डर के बीच एम्बुलेंस धुरबेडा गांव पहुंची.
गांव पहुंचकर एम्बुलेंस कर्मियों नें मरीज का पता लगया, काफ़ी मशक्त के बाद मरीज का पता चला.
इमटी नें मरीज के घर पहुंचकर मरीज का हालचाल, वाइटल चेक किया.
मरीज को एम्बुलेंस मे शिफ्ट कर जिला अस्पताल मे भर्ती कराया, जहाँ मरीज का इलाज चल रहा है.
धुरबेडा गांव मे पहली बार 108 एम्बुलेंस के जाने से ग्रामीड़ो मे खुशी है.

🛑 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!