हतियार से आकस्मिक फायर से घायल जवान बलदेव सिंह हुर्रा उपचार के दौरान निधन हो गया

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

■ दिनांक 20/12/2025 को जिला नारायणपुर के थाना छोटाड़ोंगर क्षेत्रांतर्गत एरिया डोमिनेशन ऑपरेशन हेतु नारायणपुर डीआरजी की टीम रवाना हुई थी।

■ आज दिनांक 21 दिसंबर 2025 प्रात अभियान पूर्ण होने के पश्चात कैम्प कड़ेनार में टीम वाहन में आरोहण के दौरान हतियार से आकस्मिक रूप से (accidental firing) फायर हो गया, जिससे नारायणपुर डीआरजी के जवान आरक्षक बलदेव सिंह हुर्रा के सिर के पास गोली लग गई।

■ घायल जवान बलदेव सिंह हुर्रा को तत्काल धौड़ाई अस्पताल ले जाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया, किंतु अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उपचार के दौरान उनका दुःखद निधन हो गया।

■ घटना के संबंध में पोस्टमार्टम तथा अन्य वैधानिक/कानूनी औपचारिकताएँ की जा रही हैं।

🛑 चीफ एडिटर –  डे नारायण सिंह बघेल

प्रो. डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!