Breaking News
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नारायणपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, पीएम मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण नक्सल मुक्ति के बाद भी जारी है सुरक्षा बलों का सर्च अभियान, डुंगा-रेकावाया के जंगलों से मशीनरी व तकनीकी उपकरण बरामद नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के गंभीर मामले में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार मासूम से दरिंदगी के आरोपी पर नारायणपुर पुलिस का शिकंजा, त्वरित कार्रवाई कर किया गिरफ्तार अबूझमाड़ के दुर्गम वनांचल में बीएसएफ जवानों ने मनाई दीपावली, रोशनी और भाईचारे के साथ गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश नक्सलमुक्त अबूझमाड़ में पहली बार दिवाली की धूम, डोडीमरका गांव दीपों की रोशनी से जगमगाया*

भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर नारायणपुर में जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, पीएम मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

*जनजातीय गौरव दिवस का आयोजन, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का हुआ वर्चुअल प्रसारण*

*नारायणपुर, 15 नवंबर 2026//* भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती एवं जनजातीय गौरव दिवस के छठवें आयोजन के अवसर पर भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा आज महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी वर्चुअल माध्यम से कार्यक्रम में शामिल हुए तथा देशवासियों को संबोधित किया। कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण जिला नारायणपुर में जिला पंचायत सभाकक्ष, प्रथम तल में किया गया।
कार्यक्रम में माननीय अध्यक्ष, जिला पंचायत, उपाध्यक्ष जिला पंचायत ,अध्यक्ष नगर पालिका परिषद नारायणपुर, समस्त पार्षदगण ,जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित अधिकारियों ने सहभागिता की तथा माननीय प्रधानमंत्री जी के संबोधन का श्रवण किया।
जनजातीय गौरव दिवस भगवान बिरसा मुंडा के अदम्य साहस, संघर्ष एवं बलिदान को स्मरण करने तथा देश के स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय समाज के योगदान को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। यह दिवस जनजातीय समाज की गौरवशाली संस्कृति, परंपराओं, विरासत एवं अस्मिता के संरक्षण और संवर्धन के प्रति संकल्प को भी सुदृढ़ करता है।
कार्यक्रम के माध्यम से भगवान बिरसा मुंडा के विचारों एवं आदर्शों को स्मरण करते हुए जनजातीय गौरव और स्वाभिमान के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया गया।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!