
🟥 रिपोर्टर डे नारायण सिंह बघेल
🟪थाना – एडका
🟦जिला – नारायणपुर (छत्तीसगढ़
दिनांक : 05 नवंबर 2026
🔹 *नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में नारायणपुर पुलिस की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार।*
🔹 *आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष किया गया पेश।*
पुलिस अधीक्षक नारायणपुर श्री संदीप कुमार पटेल (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ऐश्वर्य चंद्राकर के मार्गदर्शन में महिला एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देशों के परिपालन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेनूर श्री अविनाश कंवर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी एडका श्री सुशील सोम एवं पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम झारा निवासी एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग भतीजी के गुम होने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बाद में बालिका के नारायणपुर स्थित सखी सेंटर में होने की जानकारी प्राप्त हुई। बालिका से पूछताछ के दौरान प्राप्त तथ्यों के आधार पर थाना एडका में अपराध क्रमांक 07/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता एवं लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (POCSO Act), 2012 की धारा 4 एवं 6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान पीड़िता एवं परिजनों के कथन दर्ज किए गए तथा घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य संकलित किए गए। प्रकरण में आरोपी जागेश वड्डे पिता मंगलू, उम्र 19 वर्ष, निवासी ग्राम कुमगांव, थाना एडका, जिला नारायणपुर को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई। अपराध में संलिप्तता पाए जाने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तारी के पश्चात आरोपी का चिकित्सकीय परीक्षण कराकर न्यायिक रिमाण्ड हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
नाबालिग बच्चों के विरुद्ध होने वाले अपराधों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। ऐसे अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित की पहचान एवं गोपनीयता बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।
🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल












