Breaking News
एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस नारायणपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि: तत्कालीन एसपी सहित 15 अधिकारी-कर्मचारियों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक 133वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: होरादी कैंप में लगा निःशुल्क चिकित्सा एवं नेत्र जांच शिविर, 117 ग्रामीण लाभान्वित नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू 53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने 8 गांवों में लगाया पशु चिकित्सा शिविर, 524 पशुओं का किया उपचार अबूझमाड़िया समुदाय से मुलाकात, आत्मसमर्पित नक्सलियों से संवाद; NHRC स्पेशल मॉनिटर ने परखी पुनर्वास एवं विकास गतिविधियां

नारायणपुर के युवाओं को पुलिस भर्ती का बड़ा मौका, बस्तर फाइटर्स के 383 पदों पर होगी भर्ती; 2 नवंबर से आवेदन शुरू

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 कार्यालय पुलिस अधीक्षक,

🟪 जिला – नारायणपुर (छत्तीसगढ़)

दिनांक – 31.10.2026

🔷 *बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026 : नारायणपुर जिले के स्थानीय युवाओं के लिए 383 पदों पर भर्ती का अवसर*

🔷 *02 नवंबर 2026 से 12 दिसंबर 2026 तक आमंत्रित किए जाएंगे आवेदन*

🔷 *आवेदन पत्र का प्रारूप पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय एवं जिले के समस्त थाना/चौकी से प्राप्त कर सकेंगे अभ्यर्थी*

छत्तीसगढ़ शासन, गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी अधिसूचना दिनांक 31.08.2026 के तहत छत्तीसगढ़ पुलिस विशेष कार्यपालिक बल (बस्तर फाइटर्स), फाइटर आरक्षक सेवा भर्ती (भर्ती तथा सेवा की शर्तें) नियम, 2026 के अंतर्गत जिला नारायणपुर के स्थानीय निवासी पात्र युवाओं से बस्तर फाइटर्स के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

🔹 कुल रिक्त पद – 383

जिले के लिए निर्धारित कुल 383 पदों का वर्गवार विवरण निम्नानुसार है –

* अनारक्षित – 42 पद
* अन्य पिछड़ा वर्ग – 53 पद
* अनुसूचित जाति – 20 पद
* अनुसूचित जनजाति – 268 पद

🔹 महत्वपूर्ण तिथियां

* आवेदन प्रारंभ होने की तिथि – 02 नवंबर 2026
* आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि – 12 दिसंबर 2026 (सायं 05:00 बजे तक)

🔹 आवेदन जमा करने के स्थान

इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी कार्यालयीन दिवस एवं निर्धारित समय में अपना आवेदन निम्नलिखित कार्यालयों में जमा कर सकते हैं –

1. कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर।
2. कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), छोटेडोंगर।
3. कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस), बेनूर।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी अपना आवेदन पंजीकृत भारतीय डाक के माध्यम से कार्यालय पुलिस अधीक्षक, जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़), पिन कोड – 494661 के पते पर भी प्रेषित कर सकते हैं।

🔹 आवेदन प्रारूप एवं भर्ती संबंधी विस्तृत जानकारी

भर्ती के लिए निर्धारित आवेदन पत्र का प्रारूप, शारीरिक मापदंड, शारीरिक योग्यता परीक्षा, लिखित परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले के समस्त थाना/चौकी, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सूचना पटल पर उपलब्ध है।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट https://cgpolice.gov.in एवं नारायणपुर पुलिस की वेबसाइट https://narayanpur.cgpolice.gov.in से भी भर्ती संबंधी जानकारी एवं आवेदन पत्र का प्रारूप प्राप्त कर सकते हैं।

भर्ती प्रक्रिया में शासन द्वारा निर्धारित आरक्षण संबंधी प्रावधान एवं दिशा-निर्देश लागू होंगे। रिक्त पदों की संख्या एवं वेतनमान में शासन तथा पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर के निर्देशानुसार परिवर्तन किया जा सकता है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा जिले के स्थानीय पात्र युवाओं से अपील की जाती है कि वे भर्ती संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर निर्धारित समय-सीमा में अपना आवेदन प्रस्तुत करें तथा बस्तर फाइटर्स बल में शामिल होकर क्षेत्र की सुरक्षा एवं सेवा में अपना योगदान देने के इस अवसर का लाभ उठाएं।

🟥 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!