Breaking News
53वीं वाहिनी आईटीबीपी ने बच्चों के साथ मनाया राष्ट्रभक्ति का उत्सव, सामूहिक गायन से दिया एकता का संदेश गुमशुदगी की रिपोर्ट से खुला नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, एडका पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार केहनार के जंगल में मिला 5 किलो वजनी कुकर आईईडी, पुलिस और आईटीबीपी की संयुक्त कार्रवाई में सुरक्षित निष्क्रिय 133 वीं वाहिनी BSF की सराहनीय पहल: मसपुर में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 136 ग्रामीण लाभान्वित। बस्तर फाइटर्स भर्ती 2026: नारायणपुर के युवाओं के लिए 383 पदों पर सुनहरा अवसर, आवेदन प्रक्रिया आज से शुरू! एकता, अखंडता और राष्ट्रसेवा का संकल्प: नारायणपुर के 14 थानों और 48 पुलिस कैंपों में मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस

देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ नारायणपुर, BSF जवानों ने निकाली तिरंगा मोटरसाइकिल रैली

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*देशभक्ति के रंग में सराबोर हुआ नारायणपुर, BSF जवानों ने निकाली तिरंगा बाइक रैली*

58वीं वाहिनी BSF ने देशभक्ति के जज़्बे के साथ निकाली भव्य “हर घर तिरंगा” मोटरसाइकिल रैली

नारायणपुर, 13 अगस्त 2026। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल द्वारा मुख्यालय तेलसी से भव्य “हर घर तिरंगा” मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
रैली का शुभारंभ प्रातः 7 बजे मुख्यालय तेलसी से हुआ। मोटरसाइकिल रैली ग्राम गुरिया, सुलेंगा, नारायणपुर, बिंजली एवं तेलसी सहित आसपास के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरी और लगभग 9 बजे पुनः मुख्यालय तेलसी पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली का आयोजन श्री अरविंद कुमार शर्मा, द्वितीय कमान (कार्यवाहक समादेष्टा) 58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर श्री नवीन कुमार, उप समादेष्टा एवं श्री सुभाष चंद्र, सहायक समादेष्टा सहित सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी एवं जवान उत्साहपूर्वक शामिल हुए।
रैली के दौरान जवानों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरे जोश और उमंग के साथ सहभागिता की तथा स्थानीय नागरिकों को अपने-अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया। रैली के माध्यम से देशप्रेम, राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और राष्ट्रध्वज के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
रैली के मार्ग में स्थानीय नागरिकों ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों का उत्साहपूर्वक स्वागत किया। इस दौरान पूरा वातावरण “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से गूंज उठा।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल एक राष्ट्रीय पर्व नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों और देश के वीर जवानों के त्याग, तपस्या एवं बलिदान को स्मरण करने का अवसर है, जिनके कारण आज हमारा तिरंगा पूरे गौरव के साथ लहरा रहा है।
“हर घर तिरंगा” मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से नागरिकों को राष्ट्र प्रथम, राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता तथा देश की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। साथ ही लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान एवं देशभक्ति की भावना प्रदर्शित करने का आह्वान किया गया।
58वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा तथा देशवासियों में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!