Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण, राम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऐतिहासिक 12 वर्ष पूर्ण, राम मंदिर में हुई विशेष पूजा-अर्चना

नारायणपुर – आज विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता एवं देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को देश के इतिहास में सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अवसर पर नारायणपुर नगर में प्रधानमंत्री श्री मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्र की निरंतर प्रगति की कामना को लेकर नगर के हृदय स्थल स्थित राम मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना एवं महाआरती का आयोजन किया गया।
श्रद्धा, आस्था और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में भाजपा पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ता बंधुओं, शुभचिंतकों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता निभाते हुए प्रभु श्रीराम से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन की मंगलकामना की। इस अवसर पर उपस्थित जनों ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत ने बीते 12 वर्षों में विकास, सुशासन, आत्मनिर्भरता, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना एवं वैश्विक प्रतिष्ठा के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं।
राम मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुए पूजा-अर्चना एवं आरती कार्यक्रम में विकसित भारत के संकल्प की सफलता, राष्ट्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं जनकल्याण के लिए भी सामूहिक प्रार्थना की गई। उपस्थित लोगों ने विश्वास व्यक्त किया कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत आने वाले वर्षों में विकास, वैभव और आत्मनिर्भरता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा तथा विश्व पटल पर भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा।
इस अवसर पर भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, शुभचिंतक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय, उत्साहपूर्ण एवं राष्ट्रसेवा की भावना से ओतप्रोत रहा। सभी ने प्रधानमंत्री श्री मोदी जी के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घ जीवन तथा राष्ट्र की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं जनकल्याण की मंगलकामना की।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!