देवदूत बनकर आए आईटीबीपी के जवान :- रक्तदान महादान के संकल्प को किया साकार

🟥 रिपोर्टर  – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला  – नारायणपुर

A+ पॉजिटिव ब्लड ग्रुप की आवश्यकता मरीज को थी आपातकालीन स्थिति में इसके दानदाता नहीं मिल रहे थे ऐसे कठिन समय में आईटीबीपी (ITBP) के जांबाज जवान आगे आकर जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर देवदूत की भूमिका निभा कर मरीज की जान बचाई

जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती मरीज धनेश्वरी पुजारी उम्र 44 वर्ष पति सियाराम पुजारी कोरर निवासी है जो वर्तमान में नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती है जिनका हीमोग्लोबिन (एच बी %) कम होने से मरीज को रक्त आधान की आवश्यकता थी शरीर में रक्त की कमी होने पर मरीजों को समय समय पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है
स्थानीय पत्रकार की पहल से 44 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी श्री सिद्धिक पी पी जी को भी अवगत कराने पर रक्तदान करने हेतु
44 वीं वाहिनी आईटीबीपी से आरक्षक जीडी अल्लू राजा राव को जिला अस्पताल रक्त दान हेतु भेजा गया
वीर जवान ने 1 यूनिट रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की
समाज को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभा रहे है
जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की तत्काल व्यवस्था कर वे अब तक कई मरीजों लिए ” देवदूत ” साबित हुए है
कलम से समाज बदलता है पर रक्त से जिंदगी बचती है

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!