Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

परियना कोचिंग सेंटर की छात्रा तमना उसेण्डी ने IIT जेईई एडवांस में हुई चयनित

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

परियना कोचिंग सेंटर की छात्रा तमना उसेण्डी ने IIT जेईई एडवांस में हुई चयनित

नारायणपुर, 07 जून 2026// जिला प्रशासन नारायणपुर द्वारा संचालित परियना जेईई/नीट आवासीय कोचिंग सेंटर, गरांजी ने एक बार फिर उत्कृष्ट परिणाम देकर जिले का गौरव बढ़ाया है। कोचिंग सेंटर के 29 छात्र-छात्राओं में से 13 विद्यार्थियों ने जेईई मेंस 2026 परीक्षा में सफलता हासिल की थी। इनमें से ग्राम सरगीपाल निवासी प्रतिभाशाली छात्रा कुमारी तमना उसेण्डी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया एसटी रैंक 3343 प्राप्त कर आईआईटी जेईई एडवांस के लिए क्वालीफाई किया है।
तमना की इस उपलब्धि से पूरे जिले में हर्ष का माहौल है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनकी मेहनत, लगन और लक्ष्य के प्रति समर्पण ने यह साबित कर दिया है कि ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थी भी राष्ट्रीय स्तर की प्रतिस्पर्धा परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकते हैं।
जिला प्रशासन द्वारा संचालित परियना आवासीय कोचिंग सेंटर में विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी शिक्षकों का मार्गदर्शन तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेष तैयारी उपलब्ध कराई जाती है। इसी का परिणाम है कि हर वर्ष यहां के विद्यार्थी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित कर रहे हैं।
कलेक्टर नम्रता जैन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी आकांक्षा शिक्षा खलखो ने छात्रा तमना उसेण्डी को उनकी सफलता पर बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि तमना की उपलब्धि जिले के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्रोत है और यह सफलता आकांक्षी जिला नारायणपुर में शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सकारात्मक प्रयासों का परिणाम है।
जिला प्रशासन ने छात्रा के परिजनों एवं परियना कोचिंग सेंटर के शिक्षकों को भी इस उपलब्धि के लिए बधाई दी है। प्रशासन ने विश्वास जताया है कि आगामी दिनों में जिले के और अधिक विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर जिले का नाम रोशन करेंगे।

🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!