Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

जिला नारायणपुर के कोडेनार क्षेत्र में भालू ने किया ग्रामीण पर हमला

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*जिला नारायणपुर के कोडेनार क्षेत्र में भालू ने किया ग्रामीण पर हमला।*

जिला नारायणपुर (छत्तीसगढ़) के कोडेनार क्षेत्र में दिनांक 04 जून 2026 को समय लगभग 1650 बजे कोडेनार में भालू के हमले की एक घटना हुई। यह घटना उस समय हुई जब ग्रामीण पाकलू मंडवी, आयु लगभग 29 वर्ष निवासी पीवर अपने समीप वन क्षेत्र से होकर गुजर रहा था। उस समय भालू ने ग्रामीण पर अचानक हमला कर दिया।

घटना की सूचना 53वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल की सी.ओ.बी. कोडेनार को प्राप्त हुई। सूचना प्राप्त होते ही 53वी वाहिनी के जवान और यूनिट मेडिक्स तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और घायल ग्रामीण को आवश्यक प्राथमिक उपचार दिया, प्राथमिक उपचार के बाद ग्रामीण को चिकित्सा सहायता हेतु सी.ओ.बी. कोडेनार लाया गया। घायल ग्रामीण की चोटों की गंभीरता को देखते हुए उन्नत एवं विशेष उपचार के लिए भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के फील्ड अस्पताल कुतुल भेजा गया।

53वी वाहिनी भारत तिब्बत सीमा पुलिस बल के जवानों द्वारा त्वरित कार्रवाई एवं समय पर चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराए जाने से घायल ग्रामीण को तत्काल उपचार एवं सुरक्षित निकासी सुनिश्चित हुई!

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!