
🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
AB पॉजिटिव (AB+) ब्लड ग्रुप वास्तव में एक दुर्लभ रक्त समूह है और आपातकालीन स्थिति में इसके दानदाता जल्दी नहीं मिलते। ऐसे कठिन समय में आईटीबीपी (ITBP) के जांबाज जवान आगे आकर जरूरतमंद महिला के लिए रक्तदान कर देवदूत की भूमिका निभा कर मरीज की जान बचाई

जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती मरीज कारु बाई आचले उम्र 72 वर्ष ओरछा विकासखंड ग्राम पंचायत गोमे गुंदुल गांव की निवासी है जो वर्तमान में नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती है जिनका हीमोग्लोबिन (एच बी %) 5 ग्राम डेसी लीटर है A B+ मरीज को 2 यूनिट रक्त आधान की आवश्यकता थी शरीर में रक्त की कमी होने पर मरीजों को समय समय पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है
स्थानीय पत्रकार की पहल से 44 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी श्री सिद्धिक पी पी जी को अवगत कराने पर रक्तदान करने हेतु
44 वीं वाहिनी आईटीबीपी से आरक्षक जीडी दीपक एवं आरक्षक जीडी दीपक गुजर को जिला अस्पताल रक्त दान हेतु भेजा गया
वीर जवानों ने 1/1 यूनिट रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की
समाज को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभा रहे है
जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की तत्काल व्यवस्था कर वे अब तक कई मरीजों लिए ” देवदूत ” साबित हुए है
कलम से समाज बदलता है पर रक्त से जिंदगी बचती है
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













