
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती मरीज सत्यवती देवांगन उम्र 70 वर्ष नारायणपुर पाठक चौंक निवासी है जो वर्तमान में नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती है जिनका हीमोग्लोबिन (एच बी %) कम पाया गया
बी+ मरीज को रक्त आधान की आवश्यकता थी शरीर में रक्त की कमी होने पर मरीजों को समय समय पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है
स्थानीय पत्रकार की पहल से 45 वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी श्री राजीव गुप्ता जी को अवगत कराने पर रक्तदान करने हेतु
45 वीं वाहिनी आईटीबीपी हेड क्वार्टर जेलवाडी से आरक्षक
जीडी अनिरुध कुमार एवं प्रधान आरक्षक जीडी राज मालेकर को जिला अस्पताल रक्त दान हेतु भेजा गया
दोनों वीर जवानों ने 1/1 यूनिट रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की
इंसानियत की इस पहल पर स्थानीय पत्रकार की भूमिका अहम हो जाती है
समाज को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभा रहे है
जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की तत्काल व्यवस्था कर वे अब तक कई मरीजों लिए ” देवदूत ” साबित हुए है
कलम से समाज बदलता है पर रक्त से जिंदगी बचती है
रक्तदान महादान में से बड़ा कोई धर्म
🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













