29 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा विशेष परियोजना के अंतर्गत सिविल एक्शन प्रोग्राम का सफल आयोजन

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला –  नारायणपुर

विषय:- विशेष परियोजना के अंतर्गत सिविल एक्शन कार्यक्रम 2025-26 का सफलतापूर्वक आयोजन।

29वीं वाहिनी, भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) द्वारा दिनांक 24-05-2026 को विशेष परियोजना के अंतर्गत सिविल एक्शन कार्यक्रम का आयोजन COB RAINAR के अंतर्गत ग्राम रैनार, टेकनार तथा COB ORCHHA के अंतर्गत ग्राम मंडाली, गुडाड़ी और कोडोली में सफलतापूर्वक किया गया। कार्यक्रम श्री दुश्यंत राज जायसवाल, कमांडेंट, 29वीं वाहिनी आईटीबीपी की गरिमामयी उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों के हित में LED टीवी सेट टॉप बॉक्स के साथ वितरित किए गए तथा उन्हें संबंधित ग्रामों में सफलतापूर्वक स्थापित किया गया। इस लोक कल्याणकारी पहल से कुल लगभग 1390 ग्रामीण लाभान्वित हुए, जिसमें 627 पुरुष, 492 महिलाएँ तथा 271 बच्चे शामिल हैं। कुल लाभार्थियों में से 290 ग्रामीण COB RAINAR तथा 1100 ग्रामीण COB ORCHHA के अंतर्गत लाभान्वित हुए।

इस अवसर पर श्री दुश्यंत राज जायसवाल, कमांडेंट ने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं विकास से संबंधित कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया।

ग्रामीणों ने आईटीबीपी द्वारा किए गए इस कल्याणकारी कार्य की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा श्री दुश्यंत राज जायसवाल, कमांडेंट के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने लोक कल्याण, आपसी संबंधों तथा मैत्रीपूर्ण वातावरण को मजबूत बनाने हेतु आईटीबीपी के निरंतर प्रयासों की भी सराहना की।

संपूर्ण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ तथा स्थानीय ग्रामीणों से इसे अत्यंत सकारात्मक प्रतिक्रिया प्राप्त हुई।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!