41 वीं वाहिनी आईटीबीपी द्वारा पदमकोट एवं आसपास के ग्रामीणों के लिए कृषि एवं बीज रोपण विषय पर एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

41वीं वाहिनी आईटीबीपी  सेनानी  श्री बेनुधर नायक के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में पदमकोट एवं आसपास के ग्रामीणों के लिए कृषि एवं बीज रोपण विषय पर एक जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन पदमकोट कैम्प कमांडर श्री दिनेश, सहायक कमांडेंट तथा श्री महिपाल, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बीज चयन, बीज रोपण की सही विधि तथा पशुपालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही ग्रामीणों को रोपण हेतु विभिन्न प्रकार के बीज भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 40-50 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना तथा उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना है। 41वीं वाहिनी ITBP द्वारा भविष्य में भी ग्रामीण विकास एवं जनजागरूकता हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।। इस कार्यक्रम का संचालन पदमकोट कैम्प कमांडर श्री दिनेश, सहायक कमांडेंट तथा श्री महिपाल, सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सा) द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को आधुनिक कृषि तकनीकों, बीज चयन, बीज रोपण की सही विधि तथा पशुपालन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। साथ ही ग्रामीणों को रोपण हेतु विभिन्न प्रकार के बीज भी वितरित किए गए। प्रशिक्षण कार्यक्रम में लगभग 40-50 ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीणों को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं जागरूक बनाना तथा उनकी आजीविका को सुदृढ़ करना है। 41वीं वाहिनी ITBP द्वारा भविष्य में भी ग्रामीण विकास एवं जनजागरूकता हेतु ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।

🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!