
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – नारायणपुर
अबूझमाड़ क्षेत्र में 41वीं वाहिनी आईटीबीपी के सीओबी पदमकोट द्वारा ग्रामीणों को पशुपालन प्रशिक्षण प्रदान
41वीं वाहिनी आईटीबीपी सेनानी श्री बेनुधर नायक के निर्देशानुसार अबूझमाड़ क्षेत्र के सीओबी पदमकोट में ग्रामीणों के लिए पशुपालन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में पदमकोट गांव के ग्रामीणों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान सीओबी पदमकोट कमांडर श्री दिनेश, सहायक कमांडेन्ट की उपस्थिति में डॉ. महिपाल सिंह, सहायक कमांडेन्ट (पशु परिवहन) द्वारा पशुपालन से होने वाले आर्थिक लाभों तथा स्वरोजगार के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी गई। ग्रामीणों को पशुओं के स्वास्थ्य संरक्षण एवं बेहतर प्रबंधन के बारे में भी जागरूक किया गया।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीणों को पशुपालन के तरीकों, पशुओं की देखभाल, टीकाकरण, पोषण एवं दुग्ध उत्पादन संबंधी जानकारी प्रदान कर उनके जीवन स्तर में सुधार लाना, उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ कर आत्मनिर्भर बनाना तथा सुरक्षा बलों और स्थानीय समुदाय के बीच विश्वास एवं सहयोग को मजबूत करना था।
ग्रामीणों ने 41वीं वाहिनी आईटीबीपी की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम उनके लिए बेहद लाभकारी हैं और इससे उन्हें रोजगार एवं आय बढ़ाने में सहायता मिलेगी।
🟦 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













