
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟦 जिला – नारायणपुर
जिला अस्पताल नारायणपुर में भर्ती मरीज वसुधा ठाकुर उम्र 26 वर्ष झिटकाडोला निवासी है जो वर्तमान में नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती है जिनका हीमोग्लोबिन (एच बी %) 4 ग्राम डेसी लीटर है 0+ रक्त आधान की आवश्यकता थी (एनीमिया) खून की कमी होने से
मरीजों को समय समय पर रक्त चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है
स्थानीय पत्रकार की पहल से 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी के सेनानी श्री संजय कुमार जी को भी अवगत कराने पर रक्तदान करने हेतु जवानों को जिला अस्पताल भेजा हेड कांस्टेबल जीडी रोहित कुमार एवं आरक्षक जीडी पवार राहुल दोनों ने 1/1 यूनिट रक्त दान किया
वीर जवानों ने रक्तदान कर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की
इंसानियत की इस पहल पर स्थानीय पत्रकार की भूमिका अहम हो जाती है
समाज को आईना दिखाने वाली पत्रकारिता के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभा रहे है
जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की तत्काल व्यवस्था कर वे अब तक कई मरीजों लिए ” देवदूत ” साबित हुए है
कलम से समाज बदलता है पर रक्त से जिंदगी बचती है
मेरा मानना है कि हर पत्रकार को अपने क्षेत्र में एक सामाजिक जिम्मेदारी उठानी चाहिए रक्तदान महादान में से बड़ा कोई धर्म
🟪 प्रधान संपादक – डे नारायण सिंह बघेल













