Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

नारायणपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती : धौडाई को मिली 108 एंबुलेंस की सौगात

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

नारायणपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं को मिली नई मजबूती : धौडाई को मिली 108 एंबुलेंस की सौगात

नारायणपुर — मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन और जनकल्याणकारी सोच के तहत नारायणपुर जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं का लगातार विस्तार हो रहा है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय से जुड़े ग्राम धौडाई क्षेत्र को आज 108 एंबुलेंस सेवा की बड़ी सौगात मिली, जिससे ग्रामीण अंचल के हजारों लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं का त्वरित लाभ मिल सकेगा।
क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए क्षेत्रीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने धौडाई क्षेत्र को यह महत्वपूर्ण सुविधा प्रदान की। अब सड़क दुर्घटना, प्रसव पीड़ा तथा अन्य आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाने में बड़ी राहत मिलेगी। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह सुविधा किसी जीवनरक्षक सेवा से कम नहीं मानी जा रही है।
जिला पंचायत सदस्य सुश्री लता कोर्राम ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि धौडाई क्षेत्र की जनता लंबे समय से 108 एंबुलेंस सेवा की मांग कर रही थी। जनभावनाओं को समझते हुए सरकार ने क्षेत्र की आवश्यकता को प्राथमिकता दी और आज यह बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि यह सेवा ग्रामीण अंचल के लोगों के लिए संजीवनी साबित होगी और स्वास्थ्य सुविधाओं को नई मजबूती प्रदान करेगी।
क्षेत्रवासियों ने भी मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्री केदार कश्यप के प्रति आभार जताते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है। स्वास्थ्य सेवाओं की दिशा में उठाया गया यह कदम ग्रामीण जनता के जीवन को सुरक्षित और बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!