Breaking News
मसपुर-गुडरापाल जंगल क्षेत्र में सर्च अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता —- हथियार बीजीएल लॉन्चर, बीजीएल गन , 12 बोर राइफल एवं गोला बारूद सहित सामग्री जब्त पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर नारायणपुर में एकदिवसीय सांकेतिक धरना 41वीं वाहिनी आईटीबीपी  द्वारा अबूझमाड़ क्षेत्र (सी०ओ०बी०) कुतुल जिला-नारायणपुर में कलस्टर खेल प्रतियोगिता का सफल आयोजन 41 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता, सेवा एवं राष्ट्रहित के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का परिचय दिया पहुंच विहीन इलाका ग्राम कोडोली पंचायत करमरी में लगा माड मैत्री चौपाल एवं विधिक जागरूकता शिविर 53 वीं वाहिनी, आईटीबीपी के सामरिक मुख्यालय परिसर जेलवाड़ी में किया गया स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर (छ.ग.)

🟪थाना – नारायणपुर

🔹 *नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को नारायणपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

🔹 *घटना के बाद से फरार आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हिरासत में लिया।*

प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म करने संबंधी अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री रॉबिंसन गुड़िया के निर्देशन में आरोपी की पतासाजी हेतु टीम गठित की गई।

विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों तथा तकनीकी आधार पर प्राप्त साक्ष्यों एवं मुखबिर की सूचना पर आरोपी को घेराबंदी कर मुरियापारा से हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपी द्वारा अपराध घटित करना स्वीकार किया।

🔹 गिरफ्तार आरोपी :-
प्रमोद मड़ावी पिता राम प्रसाद मंडावी, उम्र 25 वर्ष, निवासी मुरियापारा नारायणपुर जिला नारायणपुर।

🔷 वैधानिक कार्यवाही:
आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 64, 64(2)(एम), 65(1), 351(2) एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

🔹 महिला एवं बाल विरुद्ध अपराधों की रोकथाम एवं ऐसे प्रकरणों में निश्चित एवं समयबद्ध कार्यवाही करने के लिए नारायणपुर पुलिस प्रतिबद्ध है।

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!