
🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल
🟪 जिला – कांकेर
■ श्री निखिल राखेचा, पुलिस अधीक्षक, कांकेर द्वारा आज दिनांक 02/05/2026 को जिला कांकेर एवं नारायणपुर के सीमावर्ती क्षेत्र में थाना छोटेबेटियां अंतर्गत मार्काबेडा, कोरोसकोडो, आदनार के सरहदी जंगलों में हुए विस्फोट के घटना स्थल का निरीक्षण किया गया।
■ घटनास्थल निरीक्षण तथा अभियान में शामिल सुरक्षा बल से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम दृष्टिया ये प्रतीत हो रहा है कि माओवादी द्वारा पूर्व में डंप किए गई सामग्री को बरामद करने के लिए की जा रही सर्च अभियान के दौरान पहले डंप में कंप्यूटर/ मॉनिटर/ प्रिंटर आदि सामग्री बरामद हुआ। तत्पश्चात उसके समीप एक और अन्य डंप में माओवादी द्वारा पूर्व में डंप किए गए 15-15 किलो के 5 बोरी पटाखा पाउडर (गनपॉवडर- Potassium Nitrate + Barium Nitrate) को बरामद किया गया एवं BDS टीम के सहायता से टीम प्रभारी एवं अन्य सदस्य द्वारा डंप से बाहर निकाल के सुरक्षित तरीके से नष्टीकरण करने की तैयारी की जा रही थी। इस दौरान संभवतः अधिक तापमान एवं रासायनिक रिएक्शन के कारणवश पटाखा पाउडर में विस्फोट हुआ जिस कारणवश अत्यधिक जलने की चोटों तथा विस्फोट से संबंधित शॉक के कारण घटना स्थल पर तीन जवान – निरीक्षक सुखराम वट्टी, आरक्षक कृष्णा कोमरा एवं आरक्षक संजय गढ़पाले शहीद हो गए तथा एक जवान आरक्षक परमानंद कोर्राम की मृत्यु हेलीकॉप्टर द्वारा स्थल से निकासी के बाद उपचार के दौरान हुई।
■ पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, श्री सुंदरराज पट्टलिंगम ने बताया कि आज की दुर्भाग्यपूर्ण घटना में माओवादियों द्वारा पूर्व में छिपाकर रखे गए विस्फोटक बारूद की बरामदगी के दौरान हुए आकस्मिक विस्फोट में हमारे चार वीर जवान शहीद हो गए। पुलिस महानिरीक्षक ने आगे उल्लेख किया कि निरीक्षक सुखराम वट्टी के नेतृत्व में इसी टीम ने पूर्व अभियानों के दौरान माओवादी ठिकानों से कई आईईडी सफलतापूर्वक बरामद कर उन्हें सुरक्षित रूप से निष्क्रिय किया था। किन्तु आज की इस दुखद दुर्घटना में हमने अपने चार बहादुर कमांडो को कर्तव्य पालन के दौरान खो दिया। हम राष्ट्र की सेवा में कर्तव्य पालन करते हुए इन चारों वीर जवानों के सर्वोच्च बलिदान के प्रति सदैव ऋणी रहेंगे।
🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल













