Breaking News
नारायणपुर चालचेर के जंगलों में माओवादियों का हथियार डंप बरामद, SLR-INSAS राइफल सहित 104 कारतूस और संचार उपकरण जब्त *129वीं वाहिनी BSF के जवान बने 8 वर्षीय बच्चे के लिए देवदूत, जहरीले कीट के काटने पर तत्काल उपचार कर अस्पताल पहुंचाया, बचाई जान* नक्सलवाद के साये से बाहर निकलते ही आदिंगपार में बढ़ने लगी पर्यटकों की चहल-पहल, प्राकृतिक सौंदर्य बना आकर्षण का केंद्र वेतन विसंगति और पदोन्नति के साथ पीवी ऐप की व्यवहारिक समस्याओं के निराकरण की मांग नाबालिग बालिका से जुड़े गंभीर अपराध में नारायणपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, विधि से संघर्षरत बालक को भेजा बाल संप्रेषण गृह राउत नाचा की थाप, आतिशबाजी की चमक और आस्था का उत्साह… गोपाष्टमी पर नारायणपुर में दिखी सामाजिक एकजुटता की मिसाल

हत्या के प्रकरण में एड़का पुलिस की त्वरित कार्यवाही — वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार — पुरानी रंजिश के चलते कुदाली से की निर्मम हत्या

🟥 रिपोर्टर -डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

🟦 थाना – एडका

*🔷 हत्या के प्रकरण में एड़का पुलिस की त्वरित कार्यवाही*

🔷*वारदात के चंद घंटों में आरोपी गिरफ्तार*

🔷*पुरानी रंजिश के चलते कुदाली से की निर्मम हत्या*

थाना एडका क्षेत्रांतर्गत ग्राम बंडापाल आमापारा में हुई हत्या की घटना का एड़का पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए चंद घंटों के भीतर खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सनऊराम गावड़े एवं आरोपी बुधुराम पोटाई के बीच पूर्व से आपसी रंजिश चली आ रही थी।

इसी रंजिश के चलते आरोपी ने मौके का फायदा उठाते हुए मक्का बाड़ी में कुदाली से वार कर हत्या की गंभीर घटना को अंजाम दिया, जिससे मौके पर ही मृतक की मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही थाना एडका पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं मर्ग कायम कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुदाली बरामद कर ली गई है।

मामले में आरोपी के विरुद्ध थाना एडका में धारा 103 भा.न्या.सं. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की विस्तृत विवेचना जारी है।

नारायणपुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि किसी भी प्रकार के विवाद को आपसी संवाद एवं कानूनी माध्यम से सुलझाएं तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

🟥 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!