देवदूत बने जवान :- 44 वीं वाहिनी आईटीबीपी ने सड़क हादसे में घायल नागरिकों को दी जीवनदान, तत्काल किया प्राथमिक उपचार

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*आईटीबीपी 44वीं वाहिनी द्वारा त्वरित राहत एवं सराहनीय मानवता का परिचय*

दिनांक 18/04/26: फरसगांव थाना क्षेत्र के झारा घाटी में एक पिकअप वाहन के पलटने से दो नागरिक—अजय नेताम (26 वर्ष) एवं धनराज (27 वर्ष)—गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही आईटीबीपी 44वीं वाहिनी, फरसगांव के एमआई रूम की टीम ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
घायल अजय नेताम को दाहिने टखने में फ्रैक्चर की आशंका एवं बाएं माथे पर चोट (एब्रेशन) पाई गई। वहीं, धनराज के दाहिने सीने व ऊपरी पेट में चोट, कई स्थानों पर खरोंच (एब्रेशन) व सूजन (कंट्यूजन) तथा दाहिने कूल्हे पर ब्लंट ट्रॉमा पाया गया।
आईटीबीपी मेडिकल टीम ने दोनों घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार (आईवी इंजेक्शन, इममोबिलाइजेशन, आश्वासन) प्रदान किया।
प्राथमिक उपचार के उपरांत, दोनों घायलों को तत्काल आईटीबीपी की देखरेख में मेडिक के साथ जिला अस्पताल नारायणपुर रेफर किया गया, जहां उनका आगे का उपचार एवं जांच जारी है।
आईटीबीपी 44वीं वाहिनी की इस त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों द्वारा सराहना की जा रही है। विषम परिस्थितियों में भी आमजन की सहायता हेतु आईटीबीपी की प्रतिबद्धता एक बार फिर सामने आई है।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!