Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

अबूझमाड़ के बालक आश्रम तोके ने रचा सफलता का नया अध्याय, नवोदय चयन परीक्षा में 3 छात्र चयनित :- दूरस्थ क्षेत्र के छात्रों ने मेहनत और मार्गदर्शन से हासिल की बड़ी उपलब्धि

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला – नारायणपुर

*अबूझमाड़ के बालक आश्रम तोके ने रचा सफलता का नया अध्याय, नवोदय चयन परीक्षा में 3 छात्र चयनित*

*दूरस्थ क्षेत्र के छात्रों ने मेहनत और मार्गदर्शन से हासिल की बड़ी उपलब्धि*

*वर्ष 2012 से अब तक 69 छात्रों का विभिन्न प्रतिष्ठित परीक्षाओं में चयन, निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी*

नारायणपुर, 09 अप्रैल 2026 // अबूझमाड़ जैसे दूरस्थ क्षेत्र से एक बार फिर प्रतिभा ने अपनी चमक बिखेरी है। विकासखंड ओरछा स्थित बालक आश्रम तोके के छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा 2026 में शानदार सफलता हासिल करते हुए अपनी मेहनत और लगन का परिचय दिया है। सत्र 2026-27 के लिए आयोजित इस प्रतिष्ठित परीक्षा में आश्रम के 3 होनहार विद्यार्थियों दिनेश कुमेटी, अंशुमान उसेंडी और इक्षित कुमार का चयन हुआ है। कलेक्टर नम्रता जैन ने तीनों चयनित छात्रों की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी।

आश्रम अधीक्षक बुधराम कुमेटी ने बताया कि अबूझमाड़ क्षेत्र से इस तरह की उपलब्धि हासिल करना अपने आप में बड़ी बात है। यह सफलता न केवल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा तय करेगी बल्कि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा बनेगी। उन्होंने जानकारी दी कि बालक आश्रम तोके से हर वर्ष छात्र विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करते रहे हैं। वर्ष 2012 से नवाचार आधारित प्रयासों के चलते अब तक 69 छात्र नवोदय विद्यालय, पंडित जवाहरलाल उत्कर्ष चयन परीक्षा, एकलव्य आवासीय विद्यालय और प्रयास आवासीय विद्यालय जैसी परीक्षाओं में चयनित हो चुके हैं। वर्तमान में भी आश्रम के कई छात्र प्रदेश के उत्कृष्ट विद्यालयों में निःशुल्क शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जिसका पूरा व्यय शासन द्वारा वहन किया जा रहा है।

इस उपलब्धि के पीछे रात्रिकालीन कक्षाएं, स्मार्ट क्लास, शिक्षकों का सतत मार्गदर्शन और छात्रों की कड़ी मेहनत प्रमुख कारण रहे हैं। पढ़ाई के साथ-साथ छात्र शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में भी सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इस अवसर पर अधीक्षक द्वारा चयनित छात्रों को एजुकेशन किट प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!