53 वीं वाहिनी आईटीबीपी के जवानों ने बचाई 3 साल 7 महीने के मासूम की जान रक्तदान कर बने देवदूत

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟪 जिला –  नारायणपुर

भारतीय तिब्बत सीमा पुलिसबल 53 वीं वाहिनी ने मानवता का परिचय देते हुए अस्पताल में भर्ती 3 वर्षीय 7 महीना के बालक पंकज सलाम पिता मलेश सलाम निवासी ग्राम छोटे फरसगांव पंचायत छिनारी का निवासी हैं जो कि थैलेसीमिया नामक बीमारी से ग्रसित है जिसके चलते उसे रक्त प्रतिमाह चढ़ाने की आवश्यकता पढ़ती रहती है स्थानीय पत्रकार की मदद से 53 वीं वाहिनी आईटीबीपी कमांडेंट श्री संजय कुमार से संपर्क कर बच्चे की स्थिति बताने पर जेलवाडी हेड क्वार्टर से 3 जवानों को तत्काल रक्त दान हेतु भेजा गया जिला

अस्पताल हेड कांस्टेबल लक्ष्मण राव, कांस्टेबल हरि गोविंद, कांस्टेबल गुरुदेव ने 300/300/300 मिली लीटर तीनों जवानों ने रक्त दान किया इससे पहले भी इसी बालक को आईटीबीपी के दो जवान एवं बीएसएफ के एक जवानों ने रक्तदान किया था क्योंकि थैलेसीमिया एक आनुवांशिक रक्त विकार है जिसमें शरीर सामान्य से बहुत ही कम हीमोग्लोबिन बनाता है

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

 

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!