नारायणपुर वार्डो में अतिक्रमण पर नगर पालिका की कार्रवाई, अब पूरे क्षेत्र में चलेगा अभियान

नारायणपुर वार्डो में अतिक्रमण पर नगर पालिका की कार्रवाई, अब पूरे क्षेत्र में चलेगा अभियान

नारायणपुर नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 में नाली के ऊपर किए गए अतिक्रमण पर नगर पालिका द्वारा सख्त कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के दौरान नाली को अवरुद्ध करने वाले निर्माणों को हटाया गया, जिससे जल निकासी व्यवस्था को सुचारु किया जा सके।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) रामचंद्र यादव ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और पूरे नगर पालिका क्षेत्र में जहां-जहां अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां इसी तरह की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और नालियों व सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण न करें।
“स्वच्छ नगर हमारी जिम्मेदारी है” – अध्यक्ष नगर पालिका इंद्र प्रसाद बघेल ने नगर पालिका के सभी जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने का आग्रह किया है। उपाध्यक्ष जयप्रकाश शर्मा नगर व चौक चौराहों को स्वच्छ रखने के लिए आम जनों से सहयोग मांगा इस अभियान में वार्ड नं 4की पार्षद श्रीमती कीर्ति पोटाई नगर पालिका इंजीनियर बसंत नेताम आर आई भूषण देशमुख शुभांश भंडारी व कर्मचारी उपस्थित थे ।

🟪 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

error: Content is protected !!