Breaking News
नारायणपुर के युवाओं के भविष्य निर्माण हेतु निःशुल्क कोचिंग की पहल :- सीजीपीएससी और व्यापम तैयारी हेतु 200 सीटें निर्धारित, 30 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क दशकों के अंधेरे से बाहर आया गारपा, नियद नेल्लानार योजना से पहली बार घर-घर पहुँची बिजली —- मुख्यालय से 40 किमी दूर गारपा में 55 लाख की लागत से 48 परिवारों को मिला कनेक्शन सड़क सुरक्षा एवं जिला मुख्यालय में सुचारू यातायात और पार्किंग व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नारायणपुर पुलिस, नगर पालिका और व्यापारी संघ के साथ संपन्न हुई समन्वय अबूझमाड़ के अत्यंत दुर्गम क्षेत्र आलबेड़ा में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया —– कलेक्टर नम्रता जैन जिले भर में उत्साह के साथ मनाया गया पढ़ई तिहार, 396 स्कूलों के 13 हजार से अधिक बच्चों की भागीदारी :- अंगना में शिक्षा अभियान को मिला जनसमर्थन, माताओं को ‘स्मार्ट माता’ के रूप में सम्मान

दुग्गाबैंगाल में ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान, आम के पेड़ की छांव में जमीन पर बैठकर मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों से किया संवाद

🟥 रिपोर्टर – डे नारायण सिंह बघेल

🟦 जिला – नारायणपुर

दुग्गाबैंगाल में ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान, आम के पेड़ की छांव में जमीन पर बैठकर मंत्री केदार कश्यप ने ग्रामीणों से किया संवाद

नारायणपुर में तेजी से बिछ रहा सड़कों का जाल, दूरस्थ अंचलों तक पहुंच रहा विकास

‘संस्कृति हमारा गौरव’—मंत्री
केदार कश्यप ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का किया सम्मान, क्षेत्रवासियों की मांगें सुन विकास कार्यों की घोषणा

नारायणपुर – भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘गांव चलो–बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत नारायणपुर जिले के ग्रामीण मंडल के ग्राम दुग्गाबैंगाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार में कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप गांव पहुंचे और कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों से संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री कश्यप आम के पेड़ की छांव के नीचे जमीन पर बैठकर ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं के साथ सहज वातावरण में चर्चा करते हुए कहा कि आने वाले समय में नारायणपुर जिला विकास और समृद्धि की नई पहचान बनेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी के नेतृत्व में प्रदेश के दूरस्थ और आदिवासी अंचलों तक विकास की रोशनी पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
मंत्री कश्यप ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी को खड़ा करने वाले उन महापुरुषों को वे नमन करते हैं, जिन्होंने अपना सर्वोच्च समर्पण कर इस संगठन की मजबूत नींव रखी। उन्होंने कहा कि करोड़ों समर्पित कार्यकर्ताओं की तपस्या, निष्ठा और अथक परिश्रम के कारण भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का अभिनंदन करते हुए कहा कि संगठन की असली शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता ही हैं।
अपने संबोधन में मंत्री कश्यप ने कहा कि हमें अपनी संस्कृति और परंपराओं को कभी नहीं भूलना चाहिए, क्योंकि हमारी संस्कृति ही हमारी पहचान और गौरव है। हमारे बुजुर्गों द्वारा दिया गया ज्ञान और जीवन मूल्यों की विरासत अनमोल है, जिसे सहेजकर रखना हम सभी का दायित्व है।
उन्होंने आगे कहा कि देश के गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह जी ने छत्तीसगढ़ की धरती से घोषणा की थी कि 31 मार्च 2026 तक पूरे देश से सशस्त्र नक्सलवाद का सफाया किया जाएगा, और आज सुरक्षा बलों के साहस तथा सरकार की दृढ़ इच्छाशक्ति के कारण यह लक्ष्य साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अब विकास कार्यों की गति तेज हुई है और नारायणपुर जिले में भी तेजी से सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, जिससे दूरस्थ अंचलों तक विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंच रहा है।
इस दौरान मंत्री कश्यप ने क्षेत्रवासियों की विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना और उन्हें पूरा करने की दिशा में आवश्यक कदम उठाने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान मंत्री कश्यप ने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को भाजपा गमछा पहनाकर तथा श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया और संगठन के प्रति उनके लंबे समय से किए जा रहे योगदान की सराहना की।
इस अवसर पर भाजपा जिलामंत्री व जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेंडी ने भी अपने संबोधन में कहा कि भाजपा कार्यकर्ता सेवा, समर्पण और संगठन की भावना के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता गोपाल दुग्गा ने किया, जबकि आभार भाजयुमो जिलाध्यक्ष परमानंद नानु नाग ने किया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष संध्या पवार, छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष इंद्र प्रसाद बघेल, महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष रमशीला नाग, रानो पोटाई, हीरू दुग्गा, बैजू उसेंडी, राजेश ठाकुर, चमरोत नूरेटी सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

🟦 चीफ एडिटर – डे नारायण सिंह बघेल

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

Cricket Live Score

Rashifal

और पढ़ें

नारायणपुर में 19 अप्रैल को निःशुल्क महा स्वास्थ्य शिविर, दूरस्थ अबूझमाड़ तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने की तैयारी तेज —-विशेषज्ञ डॉक्टरों की मौजूदगी में जांच, उपचार और परामर्श पूरी तरह निःशुल्क

error: Content is protected !!